LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

UP NEWS: नोएडा में बढ़ेगा यमुना का जल स्‍तर, डरे सहमे लोग बाढ़ का अलर्ट, डूब क्षेत्र से शिफ्ट होने लगे लोग

UP NEWS: नोएडा में बढ़ेगा यमुना का जल स्‍तर, डरे सहमे लोग बा

ग्रेटर नोएडा: यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। हथिनी कुंड बैराज से सोमवार सुबह 9 बजे करीब 3 लाख 29 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। अनुमान है कि यह पानी मंगलवार शाम तक गौतमबुद्ध नगर जिले में पहुंच जाएगा और यमुना के डूब क्षेत्र को प्रभावित करेगा।


प्रशासन अलर्ट, लोगों की शिफ्टिंग शुरू

जिला प्रशासन ने डूब क्षेत्र में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। सेक्टर-135 और आसपास के इलाकों से लोगों और पशुओं की शिफ्टिंग शुरू हो गई है। बरातघरों में अस्थायी व्यवस्था की जा रही है। प्रशासन की ओर से साफ-सफाई, रहने और खाने की व्यवस्था की जा रही है। सामाजिक संगठनों को भी सहयोग के लिए जोड़ा गया है। एडीएम अतुल कुमार ने बताया कि जिन लोगों को शिफ्ट किया जा रहा है उनके रहने और खाने की जिम्मेदारी प्रशासन ने संभाल ली है।

Diarch GO


हिंडन नदी भी उफनाई, दहशत का माहौल

यमुना के साथ-साथ हिंडन नदी में भी जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। ग्रेटर नोएडा के कुलेसरा से लेकर नोएडा के बहलोलपुर तक डूब क्षेत्र में पानी पहुंच गया है। यहां बने अवैध घरों पर खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय लोग अपने सामान को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में लगे हैं। प्रशासन की टीमें हालात पर नजर रख रही हैं और जरूरत पड़ने पर लोगों को शिफ्ट किया जाएगा।


2023 की बाढ़ की यादें ताजा

पिछले साल 2023 में भी ग्रेटर नोएडा और नोएडा के लोग बड़ी बाढ़ से जूझ चुके हैं। तब बैराज से 3 लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़े जाने पर 25 से ज्यादा गांव प्रभावित हुए थे और करीब 40 हजार लोगों को विस्थापित होना पड़ा था। उस दौरान 1,600 हेक्टेयर जमीन जलमग्न हो गई थी। इस बार भी वैसा ही खतरा मंडराने लगा है।

NSIT
Nsmch


यमुना किनारे जागरूकता अभियान

बाढ़ की आशंका के बीच सोमवार को एसडीएम सदर आशुतोष गुप्ता और तहसीलदार प्रतीत सिंह चौहान ने टीम के साथ यमुना किनारे का दौरा किया। सेक्टर-150, सेक्टर-135, तिलवाड़ा और कोडली क्षेत्र में जाकर लोगों को जागरूक किया गया। फार्म हाउसों के कर्मचारियों को बाढ़ से सतर्क रहने और प्रशासन द्वारा बनाए गए राहत शिविरों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने कहा कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और आपात स्थिति से निपटने की पूरी तैयारी है।