LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

UP NEWS: AIMIM प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली को धमकियों पर कार्यकर्ताओं का विरोध, कड़ी कार्रवाई की मांग

UP NEWS: AIMIM प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली को धमकियों पर कार्यकर

जौनपुर: AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली को सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणियाँ और गोली मारने जैसी धमकियाँ मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध जताया। जिलाध्यक्ष इमरान बंटी के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और एसपी सिटी को ज्ञापन सौंपते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

“यह सोची-समझी साजिश है”

जिलाध्यक्ष इमरान बंटी ने कहा कि शौकत अली के खिलाफ यह सब एक सोची-समझी साजिश है। उन्होंने कहा, “यदि किसी को उनके बयान से आपत्ति है तो उसके लिए देश में कानून और न्याय व्यवस्था मौजूद है। लेकिन सोशल मीडिया पर धमकी देना और हिंसा के लिए उकसाना लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है।”

राजभर नेताओं पर आरोप

इमरान बंटी ने आरोप लगाया कि कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर और अरुण राजभर टीवी चैनलों पर दिए गए बयानों से शौकत अली के खिलाफ माहौल बना रहे हैं। इसी वजह से सोशल मीडिया पर असंसदीय भाषा और धमकियों का सिलसिला बढ़ा है।

“सम्मान और सुरक्षा पर समझौता नहीं”

इस मौके पर जिला महासचिव शाहनेयाज़ अहमद, कोषाध्यक्ष कलीम हाशमी, सभासद अतीक अहमद, शहजादे अंसारी समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। मीडिया प्रभारी बख्तियार आलम ने कहा कि AIMIM अपने प्रदेश नेतृत्व के सम्मान और सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं करेगी और हर संवैधानिक लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है।

NSIT
Nsmch