LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

New Ujjwala Yojana 2.0: यूपी में महिलाओं को दिवाली पर मिलेगा फ्री सिलेंडर, जानिए महिलाओं को क्या करना होगा?

New Ujjwala Yojana 2.0: यूपी में महिलाओं को दिवाली पर मिलेगा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में आम जनता के लिए कई अहम फैसले किए। इनमें सबसे बड़ा फैसला प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की लाभार्थी महिलाओं को दो मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देने का है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनाव के समय वादा किया था कि होली और दीपावली पर उज्ज्वला योजना की महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर मिलेगा। अब एक बार फिर इस फैसले से गरीब परिवारों की दीपावली रोशन होने वाली है।

दीपावली पर मुफ्त गैस सिलेंडर

कैबिनेट ने तय किया है कि इस दीपावली पर भी प्रदेश की 1.85 करोड़ महिलाओं को मुफ्त एलपीजी रिफिल मिलेगा। सरकार का मानना है कि इस कदम से गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को त्योहार पर बड़ी राहत मिलेगी।

किसे मिलेगा लाभ

यह सुविधा सिर्फ उन्हीं परिवारों को मिलेगी जिनका नाम प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में दर्ज है। लाभ पाने के लिए महिला का नाम बीपीएल सूची में होना जरूरी है। आवेदन के लिए आधार कार्ड, बीपीएल राशन कार्ड या गरीबी रेखा प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो और निवास प्रमाण पत्र की जरूरत होती है।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

  1. एलपीजी कंपनियों (इंडेन, भारत गैस या एचपी) की वेबसाइट पर जाकर New Ujjwala Yojana 2.0 का विकल्प चुनें।
  2. ऑनलाइन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  3. फॉर्म सबमिट करने के बाद उसकी कॉपी डाउनलोड कर नजदीकी गैस डीलर को दें।
  4. सत्यापन के बाद 10 से 15 दिनों में सिलेंडर और चूल्हे का इंस्टॉलेशन हो जाएगा।

NSIT
Nsmch

ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया

  1. नजदीकी गैस एजेंसी से उज्ज्वला योजना का फॉर्म प्राप्त करें।
  2. नाम, पता, आधार नंबर, बैंक खाता और बीपीएल/राशन कार्ड की जानकारी भरें।
  3. दस्तावेजों के साथ फॉर्म जमा करें।
  4. सत्यापन पूरा होने के बाद मुफ्त कनेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा।

योजना की खासियत

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई थी, ताकि गरीब और वंचित परिवारों की महिलाओं को रसोई गैस उपलब्ध कराई जा सके। योगी सरकार ने इसे यूपी में बड़े स्तर पर लागू किया है और साल में दो बार—होली और दीपावली—पर मुफ्त सिलेंडर देने का वादा निभाया है। इस बार भी दीपावली पर लाखों घरों की महिलाओं को गैस सिलेंडर खरीदने का बोझ नहीं उठाना पड़ेगा।