LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Woman inspector died - सड़क हादसे में महिला दारोगा की हुई मौत, कुत्ते को बचाने की कोशिश में कार से टकराई स्कूटी

Woman inspector died - ड्यूटीके बाद स्कूटी से घर लौट रही महिला दारोगा सड़क पर आए कुत्ते को बचाने में हादसे का शिकार हो गई। जिसमें उसकी मौत हो गई।

Woman inspector died - सड़क हादसे में महिला दारोगा की हुई मौ

N4N Desk -सड़क पर आए कुत्ते को बचाने की कोशिश में महिला दारोगा अपनी स्कूटी से नियंत्रण खो बैठी और गाड़ी सहित कार से टकरा गई। इस हादसे में महिला दारोगा  के सिर में  गंभीर चोट लगी,  जिससे उसकी मौत हो गई। मृत दारोगा  की पहचान रिचा शर्मा(25) के रूप में की गई है। वह कानपुर की रहनेवाली थी और वर्तमान में गाजियाबाद के कविनगर थाने के शास्त्रीनगर चौकी में पोस्टेड थी।  

जानकारी के अनुसार बीते रविवार की देर रात में ड्यूटी खत्म करके स्कूटी से जा रही थीं. इस दौरान सड़क पर अचानक कुत्ता आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में वो कार से टकरा गई, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लगी।

Diarch GO

इसके बाद उन्हें सर्वोदय अस्पताल ले जाया गया. सिर में गंभीर चोट लगने के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. महिला दरोगा की मौत को बाद पुलिस के तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली.

कुत्ता सामने आने से हुआ हादसा

महिला दरोगा रिचा शर्मा की तैनाती कविनगर थाने के शास्त्रीनगर चौकी पर थी. रात में ड्यूटी के बाद वो स्कूटी से वापस अपने आवास पर लौट रही थी. इसी दौरान वो चौक पर कुत्ते से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गईं. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

NSIT
Nsmch

सिर में आई गंभीर चोट

जानकारी के मुताबिक महिला दरोगा गाजियाबाद में अकेली रहती थीं. रात में ड्यूटी के बाद अक्सर ही वह अकेले ही स्कूटी से घर जाती थी। रोज की तरह रविवार को भी वह सिर पर हेलमेट लगाकर जा रही थी।  उनके सामने अचानक कुत्ता आ गया, उन्होंने कुत्ते को बचाने का प्रयास किया, तभी सामने से कार आ गई और कार ने टक्कर मार दी. सिर में हलमेट लगाये होने के बावजूद महिला दरोगा के सिर में गंभीर चोट आई. 

बताया जा रहा है कि अस्पताल में पहुंचते ही उनकी मौत हो गई. जिस थाने में रिचा शर्मा की तैनाती थी उस थाने में दो और अन्य महिला दरोगा भी तैनात हैं. महिला दरोगा रिचा शर्मा ने मेरठ में सब इंस्पेक्टर की ट्रेनिंग की थी.

एसीपी कवि नगर भास्कर वर्मा ने बताया- महिला दरोगा के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। वह 2023 में पुलिस विभाग में भर्ती हुई थी। घटना की जानकारी उनके परिवार को दे दी गई है। अभी उनकी शादी नहीं हुई थी. सूचना मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।