LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Crime News : प्रेमी संग भागी पत्नी की थाने में हत्या, बौखलाए पति ने गोलियों से भूना, पुलिस महकमें में मचा हड़कंप

Crime News : प्रेमी संग पत्नी के फरार हो जाने के बाद बौखलाए पति ने थाने में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. घटना के बाद पुलिस महकमें में हडकंप मच गया है......पढ़िए आगे

Crime News : प्रेमी संग भागी पत्नी की थाने में हत्या, बौखलाए
पत्नी की गोली मारकर हत्या - फोटो : SOCIAL MEDIA

N4N DESK : पत्नी के प्रेमी के साथ फरार हो जाने के बाद बौखलाये पति ने थाने में ही गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद थाना परिसर में हड़कंप मच गया। मामला उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के पाली थाना से जुड़ा है। जहाँ सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए एक शख्स ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान रमापुर अटरिया निवासी सोनी (35 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोनी पांच दिन पहले अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई थी, जिससे उसका पति अनूप काफी आक्रोशित था। थाने जैसी सुरक्षित जगह पर हुई इस वारदात ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है।

घटनाक्रम के अनुसार, अनूप ने अपनी पत्नी के लापता होने के बाद प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें उसने सोनी पर घर से जेवर और 35 हजार रुपये नकद ले जाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए रविवार को सोनी का पता लगा लिया था। सोमवार को उसे अदालत में पेश करने और अन्य कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने की प्रक्रिया चल रही थी, तभी यह खूनी खेल खेला गया।

वारदात उस समय हुई जब एक महिला सिपाही सोनी को थाना परिसर के भीतर स्थित भोजनालय में खाना खिलाने ले जा रही थी। वहां पहले से घात लगाकर बैठे अनूप ने पीछे से सोनी पर हमला कर दिया और करीब से गोली मार दी। गोली लगते ही सोनी लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। गोली की आवाज सुनकर पुलिसकर्मी दौड़े और आनन-फानन में घायल महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हत्या को अंजाम देकर भाग रहे अनूप और उसके एक साथी को सतर्क पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर मौके से ही दबोच लिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, अपर पुलिस अधीक्षक एम.पी. सिंह और कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि वे हथियार लेकर सुरक्षित जोन माने जाने वाले थाने के अंदर कैसे पहुंचे।

NSIT
Nsmch

पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा में हुई इस भारी चूक को गंभीरता से लेते हुए मामले के विवेचक और ड्यूटी पर तैनात महिला आरक्षी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसपी ने स्पष्ट किया कि थाना परिसर के भीतर सुरक्षा में हुई लापरवाही की विस्तृत जांच की जा रही है और यदि कोई अन्य कर्मी भी दोषी पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध भी कठोर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, इस घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव और चर्चा का माहौल है।