LATEST NEWS

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

बेडरूम में पकड़ा गया पत्नी का प्रेमी, पति ने दुबई से दी दूसरी शादी की बधाई

एक युवक अपनी शादीशुदा गर्लफ्रेंड से मिलने उसके घर पहुंचा. वो भी देर रात को. महिला के कमरे से आवाजें आईं तो परिवार को लगा शायद कोई चोर यहां घुस आया है. फिर महिला का प्रेमी बेड बॉक्स के अंदर बंद मिला. दोनों की शादी करवा दी गई.

बेडरूम में पकड़ा गया पत्नी का प्रेमी, पति ने दुबई से दी दूसर
बेडरूम में पकड़ा गया पत्नी का प्रेमी, पति ने दुबई से दी दूसरी शादी की बधाई- फोटो : NEWS 4 NATION

शादी के बाद की लव स्टोरी का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी को रात के समय घर पर बुलाया, जबकि उसका पति विदेश में रहता है। देर रात कमरे से कुछ आवाज़ें आने पर परिवार के सदस्यों को लगा कि शायद कोई चोर घर में घुस आया है। आनन-फानन में जब कमरा चेक किया गया, तो हड़कंप मच गया।

बेड बॉक्स में छिपा मिला प्रेमी

उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में पूराकलन्दर थाना क्षेत्र के बभनगवा गांव में शुक्रवार रात को हुई इस घटना में, जब घरवालों ने महिला के कमरे की तलाशी ली, तो पता चला कि महिला ने डर के मारे अपने प्रेमी आलीम पुत्र मुनीर को बेड बॉक्स के अंदर छिपा दिया था। ग्रामीणों की मदद से जब बेड खुलवाया गया, तो आलीम बाहर निकला। इसके बाद गांव में खूब हंगामा हुआ और महिला के ससुर ने पूराकलन्दर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई।

थाने में हुई रजामंदी से शादी

पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। पूछताछ के दौरान, महिला और उसके प्रेमी ने कबूल किया कि वे काफी समय से प्रेम संबंध में थे। महिला के ससुर और अन्य परिजनों की मौजूदगी में पति से फोन पर बात की गई। पति ने अपनी पत्नी को दूसरी शादी के लिए रजामंदी दे दी, यह कहते हुए कि अगर उसकी पत्नी किसी और के साथ खुश है, तो वह उसका साथ देगा। पति की सहमति के बाद, थाने में ही आलीम और महिला की शादी की रस्म पूरी करा दी गई। महिला के ससुर ने भी शादी को मंज़ूरी दी और किसी भी कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया।

पति के रिएक्शन से सब हैरान

इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाली बात महिला के पति का रिएक्शन था। जब उसे अपनी पत्नी द्वारा दिए गए धोखे और दूसरी शादी के बारे में बताया गया, तो उसने कोई गुस्सा या नाराज़गी नहीं दिखाई। इसके बजाय, उसने अपनी पत्नी को दूसरी शादी की बधाई दी। पति की इस रजामंदी वाली प्रतिक्रिया ने पूरे गांव को हैरान कर दिया और यह मामला चर्चा का विषय बन गया है, जिस पर ग्रामीण भी खुशी जता रहे हैं।

NSIT
Nsmch