LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

UP NEWS: पति को भाभी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पत्नी ने पकड़ा, विरोध किया तो दहेज में पति ने मांगे पांच लाख रुपये और क्रेटा कार, मुकदमा दर्ज

UP NEWS: पति को भाभी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पत्नी ने पक

शामली: उत्तर प्रदेश के शामली जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें एक विवाहिता ने अपने ही पति और ससुराल के चार अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि जब उसने अपने पति को भाभी (जेठानी) के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा और विरोध किया, तो जेठानी ने उसकी चुन्नी से गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की। शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए, जिससे महिला की जान बच गई।

दहेज की मांग को लेकर किया गया घर से बाहर

पीड़िता के अनुसार घटना के बाद ससुराल पक्ष ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। जनवरी 2025 में उसे घर से निकाल दिया गया और दहेज के रूप में पांच लाख रुपये नकद और एक क्रेटा गाड़ी की मांग रखी गई। परिजनों के हस्तक्षेप और आपसी समझौते के बाद वह कुछ समय बाद वापस ससुराल लौट गई, लेकिन उत्पीड़न यहीं नहीं रुका।

25 मई को हुई मारपीट, थाने में की शिकायत

महिला ने बताया कि 25 मई को उसके पति, जेठ, जेठानी, सास और ससुर ने उसकी बेरहमी से पिटाई की और एक बार फिर दहेज की मांग दोहराई। इस घटनाक्रम के बाद वह 15 जून को महिला थाने पहुंची और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई।

कई बार हुई काउंसलिंग, बात नहीं बनी

महिला थाना पुलिस ने पति-पत्नी के बीच रिश्तों को सामान्य करने के लिए कई बार काउंसलिंग कराई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। पति और ससुराल पक्ष के लोग अपनी दहेज की मांग पर अड़े रहे।

NSIT
Nsmch

अब पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

शनिवार को पुलिस ने विवाहिता की शिकायत के आधार पर उसके पति, जेठ, जेठानी, सास और ससुर के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपितों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें हिरासत में लिया जाएगा।

पीड़िता को न्याय दिलाने का प्रयास

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला की सुरक्षा और न्याय के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। फिलहाल, यह मामला स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग ससुराल पक्ष की इस अमानवीय हरकत की कड़ी निंदा कर रहे हैं।