LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

कौन है कानपुर का रईसजादा शिवम मिश्रा? जिसकी लैंबोर्गिनी ने कुचले 6 लोग

Kanpur Lamborghini Accident: कानपुर में लैम्बोर्गिनी कार से 3 लोगों को टक्कर मारने का आरोपी शिवम् मिश्रा मशहूर तंबाकू व्यापारी केके मिश्रा का बेटा है. दो साल पहले भी इनकम टैक्स की रेड के बाद वो सुर्खियों में आया था.

Who is Shivam Mishra the Kanpur aristocrat whose Lamborghini
कौन है कानपुर का रईसजादा शिवम मिश्रा? जिसकी लैंबोर्गिनी ने कुचले 6 लोग- फोटो : news 4 nation

यूपी के कानपुर के ग्वालटोली थाना क्षेत्र के अंतर्गत वीआईपी रोड (रेव-3 के पास) पर रविवार दोपहर करीब 3:15 बजे एक काले रंग की दिल्ली नंबर वाली लैंबोर्गिनी ने भारी तबाही मचाई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार की रफ्तार इतनी अधिक थी कि चालक ने उस पर से नियंत्रण खो दिया। बेकाबू कार ने फुटपाथ और सड़क किनारे खड़े 6 लोगों को बुरी तरह रौंद दिया, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई।

बुलेट सवार हवा में उछला, कई घायल

टक्कर की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक बुलेट सवार युवक हवा में कई फीट उछलकर दूर जा गिरा, जबकि कार का पहिया उसकी बाइक के ऊपर चढ़ गया। इस हादसे में सोनू त्रिपाठी, विशाल और तौफीक समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पीड़ितों का कहना है कि वे सड़क किनारे खड़े थे, तभी अचानक आई इस तेज रफ्तार कार ने उन्हें संभलने का मौका तक नहीं दिया।

आरोपी शिवम मिश्रा का हाई-प्रोफाइल बैकग्राउंड

हादसे को अंजाम देने वाला चालक शिवम मिश्रा, कानपुर के प्रसिद्ध तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा का बेटा है। केके मिश्रा वही कारोबारी हैं, जिनके ठिकानों पर साल 2024 में आयकर विभाग (IT) की बड़ी छापेमारी हुई थी। उस दौरान उनके पास से 16 करोड़ की रॉल्स रॉयस और करीब 100 करोड़ रुपये की लग्जरी कारों का कलेक्शन मिला था, जिसने पूरे देश की सुर्खियों में जगह बनाई थी।

बाउंसर्स की बदसलूकी और पुलिसिया कार्रवाई

हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने मौके पर जमकर हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस ने शिवम मिश्रा को भीड़ से बचाकर हिरासत में लिया। पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि जब वे थाने पहुंचे, तो वहां मौजूद कारोबारी के बाउंसर्स ने उनके साथ गाली-गलौज और अभद्रता की। फिलहाल, पुलिस ने दुर्घटना में शामिल लैंबोर्गिनी को जब्त कर लिया है और आरोपी को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

मेडिकल जांच और पीड़ितों की मांग

घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उन्होंने आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए ग्वालटोली थाने में लिखित तहरीर दी है। वहीं, बचाव पक्ष की ओर से चर्चा है कि चालक को गाड़ी चलाते समय दिल का दौरा (Heart Attack) पड़ा था। पुलिस इस दावे की सच्चाई जानने के लिए मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है और मामले की गहराई से जांच में जुटी है।