LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

UP NEWS: जानिए कौन हैं राजा भैया? इनके नाम पर कितने हथियार, कितना सोना औऱ कितनी संपत्ति के मालिक है?

UP NEWS: जानिए कौन हैं राजा भैया? इनके नाम पर कितने हथियार,

प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ के राजसी परिवार में इन दिनों विवाद लगातार बढ़ रहा है। कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह के बीच मामला कोर्ट तक पहुंच चुका है। दिल्ली की अदालत में तलाक का केस चल रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक कॉल रिकॉर्डिंग वायरल हुई, जिसमें रुपये की मांग का जिक्र है। अब राजा भैया के बेटे भी सामने आए हैं। उन्होंने कहा है कि पिता साथ रहना चाहते थे, लेकिन मां ने ही घर छोड़ दिया और अब वे 100 करोड़ रुपये मांग रही हैं।

कितनी है संपत्ति

राजा भैया की संपत्ति का खुलासा उनके चुनावी हलफनामों से होता है। 2007 में उनकी संपत्ति 2.73 करोड़ रुपये थी। 2012 में यह बढ़कर 7.11 करोड़ हो गई। 2017 में 14.25 करोड़ और 2022 तक उनकी कुल संपत्ति 23.69 करोड़ रुपये दर्ज की गई।

परिवार और संतानें

राजा भैया और भानवी सिंह की चार संतानें हैं। बड़ी बेटी राघवी कुमारी सिंह, बेटे बृजराज प्रताप सिंह और शिवराज प्रताप सिंह तथा सबसे छोटी बेटी बृजेश्वरी कुमारी सिंह। चुनावी हलफनामे के मुताबिक बच्चों के नाम पर भी करोड़ों रुपये की संपत्ति है।

चल संपत्ति

राजा भैया के पास करीब 9.17 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है। पत्नी भानवी सिंह के नाम पर 3.13 करोड़ रुपये और बच्चों के नाम पर भी लाखों–करोड़ों की संपत्ति दर्ज है। पूरे परिवार के नाम पर लगभग 15.77 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है।

NSIT
Nsmch

जेवरात और जूलरी

राजा भैया और उनकी पत्नी दोनों को जूलरी का शौक है। राजा भैया के पास 3500 ग्राम सोने के गहने और 26 किलो चांदी है। भानवी सिंह के पास 4500 ग्राम सोना और 10 किलो से ज्यादा चांदी है। बच्चों के पास भी सोने-चांदी के जेवरात करोड़ों की कीमत के हैं।

हथियार और गाड़ियां

राजा भैया और उनकी पत्नी के पास लाइसेंसी हथियार भी हैं। राजा भैया के पास राइफल, गन और पिस्टल हैं, वहीं भानवी सिंह के पास भी पिस्टल, राइफल और गन दर्ज हैं। राजा भैया के पास 2012 मॉडल की एक टोयोटा गाड़ी है, जिसकी कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई गई है।

अचल संपत्ति

राजा भैया के पास प्रतापगढ़ और गाजियाबाद में जमीन और मकान हैं। भानवी सिंह के नाम पर प्रतापगढ़, नैनीताल, लखनऊ और दिल्ली में संपत्तियां हैं। उनकी चौथी संतान के नाम प्रयागराज में एक घर दर्ज है। कुल मिलाकर परिवार के पास करीब 7.91 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है।