LATEST NEWS

  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का दिया आदेश
  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

UP NEWS: आखिर कौन हैं मिर्जापुर की बिरहा गायिका सरोज सरगम, मां दुर्गा पर गाया ऐसा गाना उठा ले गई पुलिस!

UP NEWS: आखिर कौन हैं मिर्जापुर की बिरहा गायिका सरोज सरगम, म

मिर्जापुर: शारदीय नवरात्र के बीच मिर्जापुर की मशहूर बिरहा गायिका सरोज सरगम विवादों में आ गई हैं। सरोज ने अपने एक गाने में मां दुर्गा के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया, जिसके बाद हिंदू संगठनों ने उनके खिलाफ विरोध शुरू कर दिया। इस मामले में अब तक आठ एफआईआर दर्ज की गई हैं, जिनमें कुछ उत्तर प्रदेश के अलावा मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में भी दर्ज हैं।


गायिका और पति गिरफ्तार

बढ़ते आक्रोश को देखते हुए मड़िहान पुलिस ने सरोज सरगम और उनके पति राममिलन बिन्द को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि सरोज ने अपने यूट्यूब चैनल पर यह विवादित वीडियो अपलोड किया था। जांच में सामने आया कि वीडियो का निर्माण और निर्देशन उनके पति राममिलन बिन्द ने किया था।

Diarch GO


जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने कहा कि मामले की विवेचना तेजी से की जा रही है। इसके लिए सर्विलांस और साइबर टीमों को भी लगाया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


अवैध कब्जे पर भी कार्रवाई

मामले की जांच में यह भी सामने आया कि सरोज सरगम ने 15 बीघे से ज्यादा वन भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा था। राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने इस जमीन को कब्जा मुक्त करा लिया है। विभाग अब इस पर भी विधिक कार्रवाई कर रहा है।

NSIT
Nsmch


हिंदू संगठनों का आक्रोश

विवादित वीडियो वायरल होने के बाद कई जगहों पर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने कठोर कार्रवाई की मांग की है। संगठन का कहना है कि देवी-देवताओं के खिलाफ अपशब्द कहकर लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है।


कौन हैं सरोज सरगम?

सरोज सरगम बिरहा गायन की दुनिया में जानी-पहचानी हस्ती हैं। वह पिछले कुछ समय से यूट्यूब पर सक्रिय थीं। उनके चैनल का नाम ‘Saroj Sargam Mirzapur’ है, जिस पर 64 हजार सब्सक्राइबर थे। अब तक इस चैनल पर लगभग 40 वीडियो अपलोड किए जा चुके थे। गिरफ्तारी के बाद चैनल से सभी वीडियो हटा दिए गए हैं।