LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Barat Band: भारत बंद का यूपी में क्या होगा असर? घर से निकलने से पहले सबकुछ जान लीजिए

Barat Band: भारत बंद का यूपी में क्या होगा असर? घर से निकलने

लखनऊ: देशभर में आज 9 जुलाई को ट्रेड यूनियनों ने भारत बंद का ऐलान किया है। बंद का मुख्य कारण सरकार द्वारा श्रम सम्मेलन का आयोजन न करना बताया जा रहा है। साथ ही महंगाई, कम मजदूरी, बेरोजगारी और सरकार की आर्थिक नीतियों के खिलाफ विरोध जताया जा रहा है।


यूपी में स्कूल-कॉलेज खुले, लेकिन परेशानियां संभव

उत्तर प्रदेश सरकार ने भारत बंद के चलते स्कूलों और कॉलेजों को बंद करने का कोई आदेश नहीं दिया है। ज्यादातर शिक्षण संस्थान सामान्य रूप से खुले हैं। हालांकि कुछ इलाकों में सड़कों पर जाम या सार्वजनिक परिवहन की कमी के कारण छात्रों और शिक्षकों को आवाजाही में परेशानी हो सकती है।

Diarch GO


बैंकिंग और डाक सेवाओं पर असर तय

बंद का सबसे बड़ा असर बैंकिंग और डाक सेवाओं पर पड़ सकता है। ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन (AIBEA) समेत कई बैंक यूनियनों ने इस हड़ताल में शामिल होने की घोषणा की है। इससे बैंकिंग कार्यों जैसे नकद निकासी, चेक क्लीयरेंस और अन्य सेवाओं में बाधा आ सकती है। हालांकि, एटीएम, ऑनलाइन बैंकिंग और UPI जैसी डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी।


बीमा, निर्माण, परिवहन और खनन क्षेत्र भी प्रभावित

बीमा कंपनियों, डाक विभाग, खनन, बिजली और परिवहन विभागों के कर्मचारी भी बंद में शामिल हो सकते हैं। इसका असर इन क्षेत्रों की सेवाओं पर पड़ना तय है। बिजली विभाग के कुछ कर्मियों के हड़ताल में शामिल होने की संभावना है, जिससे कुछ जगहों पर बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हो सकती है।

NSIT
Nsmch


रेलवे सेवाओं पर अनिश्चितता, देरी संभव

रेलवे की ओर से अभी तक किसी आधिकारिक हड़ताल की घोषणा नहीं की गई है। लेकिन प्रदर्शनकारियों के सड़क या रेल मार्ग पर बैठने की स्थिति में ट्रेनों की आवाजाही में देरी या अस्थायी रुकावट आ सकती है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपने रेल यात्रा से पहले स्थिति की जानकारी जरूर लें।


25 करोड़ से अधिक कर्मचारी हड़ताल में शामिल

बंद को लेकर ट्रेड यूनियनों का दावा है कि इस हड़ताल में करीब 25 करोड़ कर्मचारी शामिल होंगे। वे सरकार की उन नीतियों का विरोध कर रहे हैं जिन्हें वे श्रमिकों और किसानों के खिलाफ मानते हैं।