LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

UP Weather: उत्तर प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जानिए अपने जिले का हाल!

UP Weather: उत्तर प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों मे

लखनऊ, 23 अगस्त 2025: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। राज्य के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है, और आने वाले दिनों में भी बारिश जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।

23 अगस्त को कहां होगी बारिश?

आज यानी शुक्रवार को बांदा, बस्ती, गाजीपुर, बाराबंकी, कानपुर देहात, गोरखपुर, हमीरपुर और फुर्सतगंज समेत कई जिलों में बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 23 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में और पूर्वी यूपी के लगभग सभी जिलों में बारिश के साथ गरज-चमक और बौछारें पड़ सकती हैं। कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना भी जताई गई है।

24 और 25 अगस्त: पूरे प्रदेश में बारिश का दौर रहेगा जारी

24 और 25 अगस्त को भी पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में लगभग सभी स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इन दोनों दिनों में कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। बिजली गिरने और तेज गर्जना का भी पूर्वानुमान है।

26 अगस्त को भी बारिश की संभावना

26 अगस्त को पश्चिमी यूपी के कई जिलों में और पूर्वी यूपी के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो सकती है। इस दिन भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।

NSIT
Nsmch

27 और 28 अगस्त को मिलेगी राहत

27 और 28 अगस्त को मौसम थोड़ा राहत देने वाला रहेगा। इन दो दिनों में भारी बारिश की संभावना नहीं जताई गई है। हालांकि, हल्की बारिश या गरज-चमक छिटपुट तौर पर कहीं-कहीं हो सकती है।

किन जिलों में रहेगा विशेष अलर्ट?

मौसम विभाग ने शनिवार को बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर और गाजीपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में भी तेज बारिश की संभावना है। लखनऊ, कानपुर, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या और अंबेडकर नगर समेत कई जिलों में बादल गरजने और बिजली चमकने की चेतावनी दी गई है।

सुझाव और सावधानी

मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए लोगों को सलाह दी जाती है कि वे खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें। बिजली गिरने के दौरान खुले में न जाएं और सतर्क रहें।