LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

UP weather: उत्तर प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

UP weather: उत्तर प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों मे

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में इस हफ्ते मौसम का रुख बदला हुआ है। शुक्रवार को भी कई जिलों में भारी बारिश और बिजली चमकने की चेतावनी दी गई है। हालांकि इसके बाद दो दिनों तक प्रदेश में भारी बारिश की संभावना नहीं है। इस दौरान उमस और गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि 15 और 16 सितंबर को फिर से पूर्वी यूपी में झमाझम बारिश होने की संभावना है।


12 सितंबर का पूर्वानुमान

12 सितंबर को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। खासतौर पर पश्चिमी यूपी के पीलीभीत, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, मेरठ, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया और बलिया में बिजली गिरने और गरज-चमक की संभावना है।

Diarch GO


13 और 14 सितंबर का हाल

13 और 14 सितंबर को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान भारी बारिश की संभावना कम है।


15 और 16 सितंबर को पूर्वी यूपी में अलर्ट

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 15 और 16 सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

NSIT
Nsmch


मानसून की स्थिति

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसून द्रोणी (Monsoon Trough) के उत्तर की ओर खिसकने से उत्तर प्रदेश के उत्तरी तराई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र और पश्चिमी भारत के ऊपर बने अवदाब के कारण मानसून का रुख उत्तर प्रदेश में सक्रिय हुआ है। फिलहाल यह द्रोणी बरेली और बाराबंकी से होकर गुजर रही है।


उत्तराखंड सीमा से लगे जिलों में बारिश

पिछले 24 घंटों में पूर्वी तराई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। महराजगंज के निचले क्षेत्रों में सबसे ज्यादा 70.8 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग ने बताया कि 12 सितंबर को भी उत्तर प्रदेश के उत्तरी तराई क्षेत्रों और खासकर उत्तराखंड सीमा से लगे जिलों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। वहीं प्रदेश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा और छिटपुट बारिश होने के आसार हैं।