LATEST NEWS

  • Bihar News : पटना में पैकेज्ड पेयजल प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस संचालित इकाइयों को कराया गया बंद
  • Bihar News : पटना में पैकेज्ड पेयजल प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस संचालित

  • Marpeeti in Rohtas
  • Rohtas News: रोहतास में नाली के विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से मारपीट में 12 घायल; CCTV

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने कोविड मुआवजे को लेकर सरकार को लगाई फटकार, न्याय व वित्तीय मुआवजा को बताया सरकार की प्राथमिकता
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने कोविड मुआवजे को लेकर सरकार को लगाई फटकार, न्याय व वित्तीय मुआवजा

  • Bihar News : बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर स्थापित होंगे सोलर प्लांट, विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ हुई बैठक
  • Bihar News : बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर स्थापित होंगे सोलर प्लांट, विभिन्न विभागों के अधिकारियों

  • वैशाली नाव हादसा: तेजस्वी यादव ने सरकार पर बोला हमला, कहा-अस्पताल में ऑक्सीजन और डॉक्टर होते तो बच जाती कई जानें, पीड़ितों को मिले 3 डिसमिल जमीन"
  • वैशाली नाव हादसा: तेजस्वी यादव ने सरकार पर बोला हमला, कहा-अस्पताल में ऑक्सीजन और डॉक्टर होते तो बच

आरक्षण के मुद्दे पर सड़क पर उतरेगी VIP: सहारनपुर पहुंचे मुकेश सहनी, फूंका चुनावी बिगुल

बिहार के पूर्व मंत्री व वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने यूपी में निषाद समाज के आरक्षण को लेकर सड़क पर उतरने का एलान किया है। उन्होंने निषाद समाज को आरक्षण देने की मांग को लेकर यूपी की योगी सरकार को सीधे-सीधे अल्टीमेटम दिया है...

आरक्षण के मुद्दे पर सड़क पर उतरेगी VIP: सहारनपुर पहुंचे मुके
मुकेश सहनी का योगी सरकार को अल्टीमेटम- फोटो : देवांशु प्रभात

UP/Patna : विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी सोमवार को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर पहुंचे। जहां पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश में पार्टी के संगठनात्मक विस्तार की समीक्षा की और मीडिया को संबोधित करते हुए निषाद समाज के आरक्षण तथा उत्तर प्रदेश की राजनीति पर तीखा हमला बोला।


101 दिवसीय 'निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा' का ऐलान, हाथ में गंगाजल लेकर लेंगे शपथ

मुकेश सहनी ने घोषणा की कि वीआईपी जल्द ही पूरे उत्तर प्रदेश में 101 दिवसीय "निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा" शुरू करने जा रही है। इस यात्रा के तहत निषाद, मल्लाह, कश्यप और बिंद सहित समाज की 22 उपजातियों के लोग हाथ में गंगाजल लेकर संकल्प लेंगे कि "2027 से पहले आरक्षण दो, नहीं तो भाजपा को वोट नहीं देंगे"। उन्होंने कहा कि यह केवल एक यात्रा नहीं बल्कि समाज के हक और अधिकार की निर्णायक लड़ाई है।


डॉ. संजय निषाद पर साधा निशाना: 'या तो आरक्षण दिलाएं या भाजपा का साथ छोड़ें'

Diarch GO

निषाद विकास संघ और डॉ. संजय निषाद पर हमला बोलते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि जो कभी समाज के लिए आंदोलन करते थे, वे आज सत्ता का सुख भोग रहे हैं। उन्होंने कहा कि संजय निषाद को आरक्षण दिलाने के लिए छह महीने का समय दिया गया था, जिसमें से तीन महीने बीत चुके हैं। यदि वे आरक्षण नहीं दिला सकते तो भाजपा छोड़ दें। उन्होंने यह भी कहा कि अगर संजय निषाद भाजपा छोड़ते हैं तो उन्हें 'इंडिया' गठबंधन में लाने के लिए वे सपा और कांग्रेस नेतृत्व से बात करेंगे।


धर्म की राजनीति कर रही है भाजपा, वीआईपी लड़ेगी सामाजिक न्याय की लड़ाई

भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए वीआईपी प्रमुख ने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य सरकारें धर्म और भावनाओं की राजनीति कर युवाओं, किसानों तथा पिछड़ों के मुख्य मुद्दों की अनदेखी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी सामाजिक न्याय और जाति आधारित जनगणना की मांग का पूरा समर्थन करती है। सहनी ने स्पष्ट किया कि समाज के संवैधानिक अधिकारों के लिए उनका यह संघर्ष लगातार जारी रहेगा।


2 नवंबर के बाद बनेगी आगामी चुनावी रणनीति, फिलहाल आंदोलन प्राथमिकता

NSIT
Nsmch

मुकेश सहनी ने बताया कि आगामी 2 नवंबर के बाद उत्तर प्रदेश में पार्टी की चुनावी रणनीति पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा, लेकिन फिलहाल संगठन का विस्तार और निषाद समाज का आरक्षण आंदोलन ही उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने दावा किया कि देश की जनता अब बदलाव चाहती है और 'इंडिया' गठबंधन के साथ मिलकर वीआईपी सामाजिक न्याय की विचारधारा को और मजबूत करेगी।

देवांशु प्रभात की रिपोर्ट