LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

UP NEWS: तैयार हो जाइए...लखनऊ में बनेगा वरुण विहार, 6,580 एकड़ में यूपी का सबसे बड़ा रिहायशी और औद्योगिक केंद्र

UP NEWS: तैयार हो जाइए...लखनऊ में बनेगा वरुण विहार, 6,580 एक

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ लगातार तरक्की की ओर बढ़ रही है। अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने शहर को नई ऊंचाई देने के लिए बड़ी योजना तैयार की है। आगरा एक्सप्रेस-वे पर प्रस्तावित वरुण विहार योजना न केवल लोगों को बेहतरीन रिहायशी सुविधाएं देगी, बल्कि इसे प्रदेश का सबसे बड़ा लॉजिस्टिक और औद्योगिक हब भी बनाएगी।

6,580 एकड़ में होगी योजना

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि यह योजना 6,580 एकड़ भूमि पर विकसित की जाएगी। इसके तहत 15 हजार से ज्यादा भूखंड तैयार होंगे। इस प्रोजेक्ट से लखनऊ के आवासीय संकट को काफी हद तक कम करने में मदद मिलेगी। इस योजना के लिए सदर और सरोजनीनगर तहसील के कई गांवों को शामिल किया गया है, जिनमें भलिया, आदमपुर इन्दवारा, बहरू, जलियामऊ, मदारपुर, इब्राहिमगंज, नकटौरा, गहलवारा, तेजकृष्ण खेड़ा, रेवरी, सकरा और दोना शामिल हैं।

किसानों से सहमति पर ली जा रही जमीन

संयुक्त सचिव सुशील प्रताप सिंह ने बताया कि किसानों की सहमति से भूमि क्रय की जा रही है। इसी क्रम में दोना गांव के किसान नसीम अहमद, कल्लू राम, श्रीराम और कल्लू खान ने लगभग 10 बीघा जमीन का बैनामा एलडीए के पक्ष में किया है। उपाध्यक्ष ने इन किसानों को एलडीए ऑफिस बुलाकर 6.9 करोड़ रुपये मुआवजे की डिमांड ड्राफ्ट सौंपी। अब तक लगभग 148 एकड़ जमीन के लिए सहमति पत्र मिल चुके हैं और इनका परीक्षण जारी है। परीक्षण पूरा होते ही जमीन के बैनामे कराए जाएंगे।

किसानों में उत्साह और उम्मीद

एसडीएम विराग करवरिया ने बताया कि योजना को लेकर किसानों में उत्साह है। मंगलवार को पारिजात सभागार में उपाध्यक्ष ने दोना गांव के किसानों को मुआवजे की राशि प्रदान की।

NSIT
Nsmch

सभी वर्गों के लिए आधुनिक आवास

इस योजना के तहत मध्यम वर्ग से लेकर उच्च वर्ग तक के लोगों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त आवास बनाए जाएंगे। साथ ही, लखनऊ के विकास को संतुलित और पर्यावरणीय दृष्टि से सुरक्षित रखने के लिए इसमें खास प्रावधान किए गए हैं।