LATEST NEWS

  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश
  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा

  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही बच्चियों का बढ़ाया उत्साह
  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

UP NEWS: उत्तर प्रदेश कांग्रेस मिशन-2027 में जुटी, 133 जिलों और शहरों में संगठन का नया ढांचा तैयार

UP NEWS: उत्तर प्रदेश कांग्रेस मिशन-2027 में जुटी, 133 जिलों

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मिशन-2027 की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक गतिविधियों को तेज कर दिया है। पार्टी की ओर से प्रदेश की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है, जिसमें सामाजिक संतुलन का विशेष ध्यान रखा गया है। खास बात यह है कि कांग्रेस अब लगातार ओबीसी वर्ग और दलित समुदाय पर फोकस कर रही है, जिसका असर नई टीम में साफ दिखाई दे रहा है।

40 जिलों और शहरों की कार्यकारिणी घोषित

कांग्रेस ने गुरुवार को प्रदेश के 40 जिला और शहर इकाइयों की कार्यकारिणी का ऐलान किया। इनमें 10 ऐसे जिले हैं जहां जिला और शहर दोनों इकाइयों की कार्यकारिणी घोषित की गई है। कुछ स्थानों पर सिर्फ जिला तो कहीं केवल शहर कमेटी को मंजूरी दी गई है। संगठन की इन इकाइयों में करीब 60% सदस्य ओबीसी और दलित समुदाय से हैं, जबकि 20% पद महिलाओं को दिए गए हैं।

133 जिला व शहर अध्यक्ष पहले ही नियुक्त

कांग्रेस पहले ही 133 जिला और शहर अध्यक्षों की नियुक्ति कर चुकी है। अब इन अध्यक्षों के नेतृत्व में पूरी कमेटियों का गठन किया जा रहा है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सभी नियुक्तियों की व्यक्तिगत समीक्षा की है।

बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने की रणनीति

पार्टी नेताओं को बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने की जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस का कहना है कि जो नेता पंचायत चुनाव में मेहनत से काम करेगा और पार्टी प्रत्याशियों को जिताएगा, उसी को विधानसभा चुनाव में टिकट देने पर विचार किया जाएगा। इसके साथ ही कांग्रेस ने स्पष्ट कर दिया है कि वह यूपी में आगामी पंचायत चुनाव अकेले लड़ेगी।

NSIT
Nsmch

जोनवार कार्यकारिणी की स्थिति

अवध जोन: बाराबंकी, श्रावस्ती, बलरामपुर, सीतापुर, उन्नाव की जिला कमेटियां और रायबरेली की शहर कमेटी घोषित हुई।

ब्रज जोन: पीलीभीत की जिला व शहर कमेटी, अलीगढ़ की जिला और बरेली की शहर कमेटी का गठन हुआ।

बुंदेलखंड जोन: इटावा, कन्नौज, हमीरपुर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, ललितपुर, औरैया की जिला कमेटियां और उरई की शहर कमेटी घोषित की गई।

प्रयाग जोन: इस जोन में सर्वाधिक कमेटियों की घोषणा की गई, जो मिशन-2027 की रणनीति में इसकी अहमियत को दर्शाता है।

पूर्वांचल जोन: अयोध्या, बलिया और बस्ती की जिला कमेटियों का ऐलान किया गया।

पश्चिम जोन: गाजियाबाद, बुलंदशहर, हापुड़, मुरादाबाद, रामपुर, शामली की जिला कमेटियां और बिजनौर की शहर कमेटी घोषित की गई।

कार्यकर्ताओं को दिए गए निर्देश

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि सभी जिला और शहर अध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी पूरी कार्यकारिणी के साथ चुनावी तैयारियों में जुट जाएं। आने वाले दिनों में शेष जिलों और शहरों की कार्यकारिणी भी घोषित की जाएगी। पार्टी का लक्ष्य है कि जमीनी स्तर पर मजबूत संगठन तैयार कर 2027 के विधानसभा चुनावों में बेहतर प्रदर्शन किया जाए।