LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

UP NEWS: UPPCL चेयरमैन डॉ. आशीष गोयल ने की बैठक, बड़े बदलाव की तैयारी, बायोमैट्रिक से उपस्थिति, समय पर मिलेगा वेतन

UP NEWS: UPPCL चेयरमैन डॉ. आशीष गोयल ने की बैठक, बड़े बदलाव

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने अपने कर्मचारियों की कार्यकुशलता और उपभोक्ता सेवा को बेहतर बनाने के लिए बड़े कदम उठाए हैं। गुरुवार को पावर कारपोरेशन के चेयरमैन डॉ. आशीष गोयल ने कार्मिक विभाग की समीक्षा बैठक में साफ निर्देश दिए कि सभी कर्मचारियों को समय-समय पर आधुनिक तकनीकों, सुरक्षा मानकों और उपभोक्ता सेवा के प्रति प्रशिक्षण दिया जाए।

सभी संवर्ग के कर्मचारियों को मिलेगा प्रशिक्षण

डॉ. गोयल ने कहा कि किसी भी संस्थान की दक्षता तभी बढ़ती है, जब वहां काम करने वाले कर्मचारी समयानुसार प्रशिक्षण लेते रहें। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम सभी श्रेणियों के कर्मचारियों — स्थायी और संविदा दोनों — को शामिल करके योजनाबद्ध तरीके से आयोजित किए जाएं।

बायोमैट्रिक से उपस्थिति, समय पर वेतन

बैठक में चेयरमैन ने आदेश दिया कि सभी कर्मचारियों की उपस्थिति बायोमैट्रिक प्रणाली से मॉनीटर की जाए। साथ ही सभी संविदा कर्मियों का वेतन समय से देने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

मेंटेनेंस स्टाफ के लिए सुरक्षा उपकरण अनिवार्य

डॉ. गोयल ने घोषणा की कि सभी मेंटेनेंस कर्मचारियों को आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि कार्यस्थल पर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

NSIT
Nsmch

पदोन्नति के नए अवसर

कर्मचारियों के भविष्य और पदोन्नति को लेकर चेयरमैन ने कहा कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को उनकी क्षमता और कार्यकुशलता के आधार पर तृतीय श्रेणी में पदोन्नति देने के लिए प्रशिक्षण और चयन प्रक्रिया तैयार की जाए। इससे कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा और संगठन को योग्य मानव संसाधन मिलेंगे।

ACR और अनुशासनात्मक कार्रवाई समय पर पूरी

चेयरमैन ने निर्देश दिया कि वार्षिक गोपनीय आख्या (ACR) समय से पूरी की जाए और अनुशासनात्मक कार्रवाई में देरी न हो, ताकि पदोन्नति जैसे मामलों में अनावश्यक अड़चन न आए।

बैठक में हुई विस्तृत चर्चा

इस समीक्षा बैठक में पावर कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक पंकज कुमार, निदेशक (कार्मिक प्रबंधन एवं प्रशासन) और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं, विभागीय कार्यप्रणाली और समाधान के उपायों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।