LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

शादी के 6 घंटे बाद गूंजी किलकारी : सुहागरात से पहले मां बनी दुल्हन, सुहाग की सेज से पहले पालने तक पहुंची बात; पति के साथ गांव भी शॉक्ड

युवती ने शादी के महज छह घंटे बाद ही उसने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दे दिया। शनिवार शाम को जिस घर में ढोल-नगाड़ों के साथ नई दुल्हन का स्वागत हुआ था, वहीं रविवार तड़के नवजात की किलकारियां गूंजने लगीं। इस घटना के बाद दूल्हा और उसके परिजन पूरी तरह सन्न है

शादी के 6 घंटे बाद गूंजी किलकारी : सुहागरात से पहले मां बनी

N4N Desk - : उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के अजीमनगर थाना क्षेत्र से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने सबको हैरत में डाल दिया है। यहाँ एक युवती की शादी के महज छह घंटे बाद ही उसने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दे दिया। शनिवार शाम को जिस घर में ढोल-नगाड़ों के साथ नई दुल्हन का स्वागत हुआ था, वहीं रविवार तड़के नवजात की किलकारियां गूंजने लगीं। इस घटना के बाद दूल्हा और उसके परिजन पूरी तरह सन्न हैं, जबकि पूरे इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

चौकी में हुआ था शादी का समझौता

मिली जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले एक युवती अचानक अजीमनगर पुलिस चौकी पहुंची थी और एक युवक से शादी करने की जिद पर अड़ गई थी। इसके बाद पुलिस, ग्राम प्रधान और दोनों परिवारों के बीच लंबी बातचीत हुई। आपसी सहमति और लिखित समझौते के बाद युवक-युवती की शादी तय कर दी गई। शनिवार की शाम को पूरे रीति-रिवाज और धूमधाम के साथ दोनों का विवाह संपन्न हुआ। 


विदाई के कुछ घंटों बाद बिगड़ी तबीयत

शादी के बाद शनिवार देर शाम दुल्हन की विदाई हुई और उसे ससुराल लाया गया। घर में जश्न का माहौल था और रस्में निभाई जा रही थीं। लेकिन रात करीब 12 बजे अचानक दुल्हन के पेट में असहजता और तेज दर्द शुरू हो गया। शुरुआत में ससुराल वालों ने इसे सफर की थकान या कमजोरी समझा, लेकिन जब दर्द असहनीय हो गया तो घर में अफरा-तफरी मच गई। 

डॉक्टर के पहुंचते ही हुआ बड़ा खुलासा

दुल्हन की हालत बिगड़ते देख आनन-फानन में पास की एक महिला डॉक्टर को घर बुलाया गया। डॉक्टर ने जांच के बाद जो बताया उसने परिवार के पैरों तले जमीन खिसका दी। रविवार तड़के घर के एक कमरे से अचानक नवजात बच्ची के रोने की आवाज आई। दुल्हन ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया था। सुहागरात की तैयारियों के बीच बच्ची की किलकारियों ने खुशियों को हैरानी में बदल दिया। 

NSIT
Nsmch

पूरे गांव में फैली सनसनी

महज छह घंटे पहले दुल्हन बनकर आई युवती के मां बनने की खबर आग की तरह पूरे गांव में फैल गई। गांव के लोग इस बात को लेकर हैरान हैं कि शादी के इतने कम समय में यह कैसे संभव हुआ। ससुराल पक्ष के लोग जहां इस घटना से स्तब्ध हैं, वहीं लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। हालांकि, दुल्हन और बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं। 

पुलिस ने कहा- आपसी सहमति का मामला

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अजीमनगर थाना पुलिस भी सक्रिय हो गई। पुलिस के अनुसार, यह शादी आपसी समझौते और सहमति से हुई थी। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों पक्ष फिलहाल साथ रह रहे हैं, लेकिन प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।