LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Police Encounter - एक लाख के इनामी बदमाश को पुलिस ने किया ढेर, हत्या, लूट और डकैती के 35 मामलों में पुलिस को थी तलाश

Police Encounter - एक लाख के इनामी बदमाश को पुलिस ने इनकाउंटर में ढेर कर दिया है। मारे गए आरोपी पर 35 मामले दर्ज थे।

Police Encounter - एक लाख के इनामी बदमाश को पुलिस ने किया ढे

Muzaffarnagar - यूपी में एक और इनाम अपराधी को सीएम योगी की पुलिस ने इनकाउंटर में मार गिराय़ा है। यह इनकाउंटर रविवार को मुजफ्फरनगर में किया गया है। मारे गए अपराधी का नाम नईम बताया गया है। पुलिस ने बताया कि उसके पहले एक लाख का इनाम घोषित  था। नईम के मारे जाने की पुष्टि पुलिस ने की है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नईम के पास से पिस्टल और बाइक जब्त की  है। 

पुलिस ने बताया कि  नईम पर लूट, हत्या, डकैती और रंगदारी समेत लगभग 35 मामले दिल्ली, उत्तराखंड और यूपी के कई जिलों में दर्ज हैं। पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी।

बताया गया  कि रविवार दोपहर बाद मीरापुर थाना प्रभारी बबलू कुमार को सूचना मिली कि दो बाइक पर सवार दो बदमाश कुतुबपुर गंगनहर पटरी से भूम्मा नहर पटरी की तरफ आ रहे हैं। 

पुलिस  पर चलाई गोली, बुलेटप्रुफ जैकेट ने बचाई जान

पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। बदमाशों की गोली लगने से हेड कांस्टेबल कालूराम घायल हो गए, जबकि थाना प्रभारी की बुलेट प्रुफ जैकेट में गोली लगी। 

NSIT
Nsmch

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मुजफ्फरनगर के दक्षिणी खालापार निवासी एक लाख के इनामी बदमाश नईम कुरैशी उर्फ बिल्लौरी को गोली लगी, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। 

पुलिस घायल बदमाश को लेकर अस्पताल में पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएसपी, एसपी देहात ने मौके पर पहुंचकर मुठभेड़ की जानकारी ली और इस सफल ऑपरेशन के लिए टीम की सराहना की। पुलिस अब फरार चल रहे नईम के अन्य साथियों की तलाश में जुट गई है।