LATEST NEWS

  • Bihar News : पटना में पैकेज्ड पेयजल प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस संचालित इकाइयों को कराया गया बंद
  • Bihar News : पटना में पैकेज्ड पेयजल प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस संचालित

  • Marpeeti in Rohtas
  • Rohtas News: रोहतास में नाली के विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से मारपीट में 12 घायल; CCTV

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने कोविड मुआवजे को लेकर सरकार को लगाई फटकार, न्याय व वित्तीय मुआवजा को बताया सरकार की प्राथमिकता
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने कोविड मुआवजे को लेकर सरकार को लगाई फटकार, न्याय व वित्तीय मुआवजा

  • Bihar News : बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर स्थापित होंगे सोलर प्लांट, विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ हुई बैठक
  • Bihar News : बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर स्थापित होंगे सोलर प्लांट, विभिन्न विभागों के अधिकारियों

  • वैशाली नाव हादसा: तेजस्वी यादव ने सरकार पर बोला हमला, कहा-अस्पताल में ऑक्सीजन और डॉक्टर होते तो बच जाती कई जानें, पीड़ितों को मिले 3 डिसमिल जमीन"
  • वैशाली नाव हादसा: तेजस्वी यादव ने सरकार पर बोला हमला, कहा-अस्पताल में ऑक्सीजन और डॉक्टर होते तो बच

गंगा स्नान के बाद आराम कर रहे पीसीएस अधिकारी को पड़ा दिल का दौरा, नाव में बैठे बैठे टूटी सांसों की डोर

गंगा स्नान के बाद विश्राम कर रहे पीसीएस अधिकारी बच्चू सिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचित किया है। हादसे के बाद हड़कंप मच गया है।

गंगा स्नान के बाद आराम कर रहे पीसीएस अधिकारी को पड़ा दिल का

N4N Desk - उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के ब्रजघाट स्थित गंगा तट पर बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। अलीगढ़ के रहने वाले 52 वर्षीय पीसीएस (PCS) अधिकारी बच्चू सिंह की गंगा किनारे खड़ी एक नाव में बैठे-बैठे अचानक हृदय गति रुकने (हार्ट अटैक) से मौत हो गई। वह वर्तमान में रामपुर जिले में संयुक्त निदेशक (मुद्रक एवं लेखन सामग्री विभाग) के पद पर कार्यरत थे।

स्नान और पूजा के बाद कर रहे थे आराम 

जानकारी के अनुसार, बच्चू सिंह गंगा स्नान और पूजा-अर्चना के लिए ब्रजघाट आए थे। धार्मिक अनुष्ठान और स्नान संपन्न करने के बाद, वे थकान मिटाने के लिए किनारे पर खड़ी एक नाव में बैठकर विश्राम कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा और वे अचेत होकर नाव में ही गिर पड़े। इस दृश्य को देख वहां मौजूद श्रद्धालुओं और नाविकों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

Diarch GO

अस्पताल ले जाने के दौरान हुई मृत्यु 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। उन्हें आनन-फानन में एंबुलेंस के जरिए नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद मौत की वजह हार्ट अटैक बताई है। सीओ स्तुति सिंह के अनुसार, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का आधिकारिक पता चल सके।

प्रशासनिक गलियारे और परिवार में शोक 

बच्चू सिंह की असामयिक मृत्यु की खबर मिलते ही अलीगढ़ स्थित उनके पैतृक निवास और रामपुर में उनके सहकर्मियों के बीच शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर परिजनों को सूचित कर दिया है, जिसके बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

NSIT
Nsmch