LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

UP NEWS: जौनपुर में दो सगे व्यापारी भाईयों की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत का माहौल

UP NEWS: जौनपुर में दो सगे व्यापारी भाईयों की गोली मारकर हत्

अली मेहंदी,जौनपुर: यूपी के जौनपुर जिले में शनिवार रात बड़ा हादसा हो गया। यहां दो सगे व्यापारियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों भाई रात को बाइक से घर लौट रहे थे। घटना मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के रामनगर के पास की है।

मुंबई से घर आए थे दोनों भाई

मझगांवा गांव के रहने वाले शाहजहां (70) और उनके छोटे भाई जहांगीर (65) मुंबई में व्यापार करते थे। इन दिनों वे घर आए हुए थे। शनिवार रात करीब 10 बजे दोनों भाई बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान घात लगाए बदमाशों ने उन पर कई राउंड फायरिंग कर दी।

मौके पर एक की मौत, दूसरे की अस्पताल में

फायरिंग के बाद दोनों भाई बाइक से गिर पड़े। शाहजहां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जहांगीर को गंभीर हालत में प्रयागराज के अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान जहांगीर ने भी दम तोड़ दिया।

पुलिस मान रही आपसी रंजिश

घटना की खबर मिलते ही कई थानों की पुलिस और एएसपी ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस का मानना है कि हत्या आपसी रंजिश का नतीजा हो सकती है। फिलहाल आरोपियों की तलाश में कई टीमें लगाई गई हैं और घरवालों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

NSIT
Nsmch