LATEST NEWS

  • Bihar News : पटना में पैकेज्ड पेयजल प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस संचालित इकाइयों को कराया गया बंद
  • Bihar News : पटना में पैकेज्ड पेयजल प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस संचालित

  • Marpeeti in Rohtas
  • Rohtas News: रोहतास में नाली के विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से मारपीट में 12 घायल; CCTV

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने कोविड मुआवजे को लेकर सरकार को लगाई फटकार, न्याय व वित्तीय मुआवजा को बताया सरकार की प्राथमिकता
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने कोविड मुआवजे को लेकर सरकार को लगाई फटकार, न्याय व वित्तीय मुआवजा

  • Bihar News : बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर स्थापित होंगे सोलर प्लांट, विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ हुई बैठक
  • Bihar News : बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर स्थापित होंगे सोलर प्लांट, विभिन्न विभागों के अधिकारियों

  • वैशाली नाव हादसा: तेजस्वी यादव ने सरकार पर बोला हमला, कहा-अस्पताल में ऑक्सीजन और डॉक्टर होते तो बच जाती कई जानें, पीड़ितों को मिले 3 डिसमिल जमीन"
  • वैशाली नाव हादसा: तेजस्वी यादव ने सरकार पर बोला हमला, कहा-अस्पताल में ऑक्सीजन और डॉक्टर होते तो बच

UP में तबादला एक्सप्रेस: 27 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, 13 जिलों के बदले गए कप्तान

उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल का सिलसिला जारी है। आईएएस अधिकारियों के तबादलों के ठीक दो दिन बाद अब पुलिस महकमे में बड़ी 'सर्जरी' की गई है, जिससे कई जिलों की कमान बदल गई है।

 Transfer Express in UP 27 IPS officers transferred
27 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, 13 जिलों के बदले गए कप्तान- फोटो : news 4 nation

उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर 'तबादा एक्सप्रेस' चलाते हुए 27 आईपीएस (IPS) अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। शासन द्वारा जारी इस सूची में फील्ड से लेकर मुख्यालय तक के अधिकारी शामिल हैं। राज्य में कानून-व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से यह बड़ा कदम उठाया गया है, जिससे पुलिस विभाग में भारी हलचल देखी जा रही है।

13 जिलों को मिले नए कप्तान

इस तबादला सूची की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें 13 महत्वपूर्ण जिलों के एसपी (SP) और एसएसपी (SSP) बदल दिए गए हैं। जिन जिलों में नए कप्तानों की तैनाती हुई है, उनमें शाहजहाँपुर, एटा, महोबा, रामपुर, कौशांबी, चंदौली, अमरोहा, मऊ, जालौन, बहराइच, फिरोजाबाद, महाराजगंज और हमीरपुर शामिल हैं। इन जिलों में नए अधिकारियों को अपराध नियंत्रण और जनसुनवाई को बेहतर बनाने की चुनौती सौंपी गई है।

Diarch GO

मुख्यालय स्तर पर भी महत्वपूर्ण बदलाव

जिलों के अलावा पुलिस मुख्यालय और अन्य विंग्स में भी फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी चंद्र प्रकाश, जो अब तक आईजी (IG) प्रशिक्षण के पद पर तैनात थे, उन्हें अब आईजी सुरक्षा (IG Security) जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। शासन ने अनुभव और कार्यकुशलता को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों को नई भूमिकाओं में फिट किया है।

NSIT
Nsmch

लगातार जारी है प्रशासनिक 'क्लीनअप'

उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से तबादलों का दौर तेज हो गया है। अभी महज दो दिन पहले ही 9 आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला किया गया था, और अब पुलिस महकमे में यह बड़ी कार्रवाई हुई है। जानकारों का मानना है कि यह फेरबदल जमीनी स्तर पर शासन की नीतियों को कड़ाई से लागू करने और प्रशासनिक सुस्ती को दूर करने की एक बड़ी कोशिश है।