LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Road Accident: यमुना एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, यमुना एक्सप्रेसवे पर दो बड़े हादसे, 6 की मौत, 30 घायल

Road Accident: यमुना एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, यमुना एक

मथुरा: मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन संख्या 140 के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार कार को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक शवों को कार से निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। अब तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शिनाख्त और अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।


दूसरा हादसा: बस डिवाइडर से टकराकर पलटी, 30 घायल

दूसरा हादसा यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 131 के पास हुआ। यहां दिल्ली से मध्य प्रदेश जा रही एक बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में 30 यात्री घायल हो गए, जिनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के तुरंत बाद पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Diarch GO


जांच में जुटी पुलिस

दोनों हादसों के बाद यमुना एक्सप्रेसवे पर अफरातफरी मच गई। पुलिस ने घटनास्थलों पर पहुंचकर हालात को संभाला और घायलों को समय पर इलाज मुहैया कराया। फिलहाल दोनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।