LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

Road Accident: अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर हुआ दर्दनाक हादसा, कार-कैंटर की भीषण टक्‍कर में 5 जिंदा जल गए

Road Accident: अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर हुआ दर्दनाक हादसा, कार

अलीगढ़: अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। जीटी रोड पर कार और कैंटर की आमने-सामने भिड़ंत में भीषण आग लग गई। हादसे में पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई।

टायर फटने से हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार एटा से अलीगढ़ की ओर जा रही थी और उसकी रफ्तार करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटा थी। अचानक कार का टायर फट गया और वह बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई। इसके बाद कार दूसरी लेन में जा घुसी और सामने से आ रहे कैंटर से सीधी टक्कर हो गई।

टक्कर के बाद लगी भीषण आग

टक्कर इतनी जोरदार थी कि धमाका हुआ और दोनों वाहनों में आग लग गई। किसी को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और तुरंत पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। आग पर काबू पाने में लगभग 25 मिनट लगे। जब तक आग बुझी, दोनों वाहनों में सवार पांचों लोगों की जलकर मौत हो चुकी थी।

शवों की पहचान नहीं हो पाई

मरने वालों में कैंटर चालक, एक महिला, एक बच्चा और दो अन्य पुरुष शामिल बताए जा रहे हैं। हादसा अकराबाद थाना क्षेत्र में हुआ। पुलिस ने जले हुए शवों को बॉडी बैग में रखकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। कार की नंबर प्लेट भी जल चुकी है, जिससे वाहन की पहचान नहीं हो पाई है। अब पुलिस गाड़ियों के चेसिस नंबर से मृतकों की पहचान करने की कोशिश कर रही है और परिजनों को सूचित किया जाएगा।

NSIT
Nsmch