LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Road Accident: दो अलग-अलग जगह नोएडा और बलिया में सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत

Road Accident: दो अलग-अलग जगह नोएडा और बलिया में सड़क हादसे

नोएडा: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में जन्माष्टमी के मौके पर एक बड़ा हादसा हो गया। बेल्थरा रोड के तुर्तीपार चट्टी के पास शनिवार रात दो युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। चंदायल कला गांव के रहने वाले इंद्रजीत राजभर (25) और धन्नजय वर्मा (29) देवरिया के भागलपुर से जन्माष्टमी के लिए फल-फूल खरीदकर बाइक से लौट रहे थे। रास्ते में तुर्तीपार बैरियर के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने फौरन एंबुलेंस की मदद से उन्हें सीयर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। इंद्रजीत, जगदीश राजभर के बेटे थे और धन्नजय, रमेश मौर्या के बेटे थे। इस हादसे की खबर सुनते ही गांव में मातम छा गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

चालक मौके से फरार, पुलिस कर रही जांच

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उभांव थाना प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि हादसा शनिवार रात 9 से 10 बजे के बीच हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर बस ने मारी बाइक को टक्कर

एक अन्य दर्दनाक हादसा ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ। यहां एक रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक आकाश की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। आकाश राजस्थान का रहने वाला था और नोएडा की एक कंपनी में काम करता था। उसके भाई प्रदीप कुमार ने बताया कि शुक्रवार शाम को आकाश अपने दोस्त के साथ राजस्थान से नोएडा लौट रहा था। जब उनकी बाइक जेवर के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर पहुंची, तभी एक रोडवेज बस ने ओवरटेक करते हुए उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

NSIT
Nsmch

इलाज के दौरान आकाश की मौत, चालक पर लापरवाही का आरोप

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन शनिवार को इलाज के दौरान आकाश ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने रोडवेज चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जेवर कोतवाली प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी बस चालक की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।