LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Road Accident: महाराजगंज में 3 सरकारी बसों की आपस में जोरदार भिड़ंत, 45 से ज्यादा यात्री हुए घायल, मची चीख पुकार

Road Accident: महाराजगंज में 3 सरकारी बसों की आपस में जोरदार

महाराजगंज: महाराजगंज जिले के भिटौली थाना क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा हो गया। महराजगंज-गोरखपुर नेशनल हाईवे-730 पर अगया पुल के पास तीन सरकारी बसें आपस में टकरा गईं। इस हादसे में 40 से ज्यादा यात्री घायल हो गए, जिनमें से 15 की हालत गंभीर बताई जा रही है।


बसों की टक्कर से मची अफरा-तफरी

जानकारी के मुताबिक, एक बस महाराजगंज से गोरखपुर की ओर जा रही थी। उसी दौरान सामने से आ रही दूसरी सरकारी बस से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पीछे से आ रही तीसरी बस भी हादसे की चपेट में आ गई। टक्कर के बाद बसों में बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरा-तफरी फैल गई।

Diarch GO


ओवरटेक करने की कोशिश बनी वजह

स्थानीय लोगों का कहना है कि दो बसें तेज रफ्तार में एक-दूसरे को ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थीं। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ा और आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में करीब 15 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि 25 से ज्यादा यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं।


घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों और राहगीरों की मदद से घायलों को बसों से बाहर निकाला गया। इसके बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर रूप से घायलों का इलाज जारी है।

NSIT
Nsmch


जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने जेसीबी की मदद से राहत और बचाव कार्य कराया। फिलहाल इस हादसे की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि हादसे की असली वजह का पता जल्द लगाया जाएगा।