LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Mathura News: जन्‍माष्‍टमी पर मथुरा-वृंदावन जाने वाले जान लें पूरा ट्रैफ‍िक डायवर्जन, तीन दिन बदले रूट से चलेंगे वाहन

Mathura News: जन्‍माष्‍टमी पर मथुरा-वृंदावन जाने वाले जान ले

मथुरा: उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में जन्माष्टमी की धूम है। श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा को दुल्हन की तरह सजाया गया है। भीड़ के चलते प्रशासन ने मथुरा और वृंदावन में खास ट्रैफिक डायवर्जन लागू कर दिया है। अगर आप भी इन दिनों मथुरा या वृंदावन जाने की योजना बना रहे हैं तो पहले ट्रैफिक व्यवस्था जरूर जान लें, वरना जाम में फंस सकते हैं।

लगातार तीन दिन की छुट्टी, भारी भीड़ की संभावना

इस बार जन्माष्टमी शनिवार को है और उससे ठीक पहले स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी पड़ रही है। ऐसे में 15 से 17 अगस्त तक लगातार तीन दिन की छुट्टी होने से मथुरा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसी को ध्यान में रखते हुए मथुरा और वृंदावन में ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आएंगे मथुरा

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी मथुरा दौरा तय है। वे शनिवार को सुबह 11:25 बजे विश्वविद्यालय एवं गौ अनुसंधान संस्थान पहुंचेंगे। इसके बाद 11:35 बजे श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंचेंगे और दोपहर 12:05 बजे मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। 1:05 बजे तक वे पांचजन्य प्रेक्षागृह और अशोका अतिथि गृह में रहेंगे, फिर दोपहर 2 बजे मथुरा से रवाना हो जाएंगे।

कौन-कौन से रास्तों पर लगे हैं प्रतिबंध

15 से 17 अगस्त तक मथुरा में कई प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक पर रोक रहेगी। गोवर्धन चौराहा और मंडी चौराहा से भूतेश्वर की ओर जाने वाले सभी कमर्शियल वाहन, रोडवेज बसें और ट्रैक्टर नहीं जा सकेंगे। ये बसें जयगुरुदेव एनएच-19 होते हुए मालगोदाम तक ही जाएंगी और वहीं से वापस लौटेंगी। भूतेश्वर तिराहा से श्रीकृष्ण जन्मभूमि की ओर चारपहिया वाहन, टेंपो, ई-रिक्शा और दोपहिया वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से बंद रहेगा। मसानी चौराहा, लाल दरवाजा, चौक बाजार, गोकरन तिराहा और द्वारिकाधीश मंदिर के पास से भी वाहन नहीं गुजर सकेंगे।

NSIT
Nsmch

इन जगहों पर भी रहेगा वाहन प्रवेश बंद

भरतपुर गेट, महाविद्या कॉलोनी बैरियर, गणेशरा कट, भैंस बहोरा, बीएन पोद्दार कॉलेज, स्टेट बैंक चौराहा, रेलवे ग्राउंड, नया बस स्टैंड, महोली रोड और कृष्णा नगर बिजलीघर तिराहा जैसे इलाकों में भी वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। आवश्यकता पड़ने पर ऑटो, ई-रिक्शा और अन्य चारपहिया वाहनों को भी रोका जाएगा।

सुझाव: यात्रा से पहले ट्रैफिक प्लान जरूर देखें

मथुरा और वृंदावन आने वाले श्रद्धालुओं से प्रशासन की अपील है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले ट्रैफिक प्लान जरूर देख लें और अनावश्यक वाहनों से यात्रा करने से बचें, ताकि जाम और असुविधा से बचा जा सके।