LATEST NEWS

  •  Raghopur Boat Accident: राघोपुर हादसे के शिकार चार  बच्चे NMCH में भर्ती, दो बच्चों के कई अंगों पर असर, ऑक्सीजन सपोर्ट पर इलाज, एक को किया गया  डिस्चार्ज
  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर हादसे के शिकार चार बच्चे NMCH में भर्ती, दो बच्चों के कई

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: पटना स्नातक सीट पर सियासी घमासान, अनंत सिंह के समर्थन पर नीरज कुमार का तंज,

  • Vaishali Boat Tragedy
  • वैशाली नाव हादसा: एक ही परिवार के सात बच्चों समेत 13 की मौत से उजड़ा गांव, प्रशासन ने

  • Patna Encounter
  • Patna Encounter : पटना में सुबह-सुबह धांय-धांय! पुलिस-STF की अपराधी से मुठभेड़, कुख्यात को एनकाउंटर में पुलिस

  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत से मचा कोहराम
  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत

UP Weather: यूपी के कई जिलों में भीषण गर्मी और उमस का रहेगा असर, कल से झमाझम बारिश के आसार

UP Weather: यूपी के कई जिलों में भीषण गर्मी और उमस का रहेगा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में इन दिनों मौसम लगातार बदल रहा है। कुछ जिलों में बारिश हो रही है तो कई जगहों पर गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं।

कई जिलों में बारिश, कई जगहों पर गर्मी

शुक्रवार को मेरठ, अलीगढ़, बुलंदशहर, वाराणसी और मुजफ्फरनगर जैसे जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। लेकिन लखनऊ, सीतापुर और आसपास के इलाकों में तेज धूप और उमस बनी रही, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Diarch GO

31 अगस्त से मौसम में बदलाव के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक, 31 अगस्त से मौसम का मिजाज बदल सकता है और सितंबर की शुरुआत झमाझम बारिश के साथ हो सकती है। 30 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर बारिश और गरज के साथ हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि फिलहाल भारी बारिश का कोई अलर्ट नहीं है।

1 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

1 सितंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जिलों में तेज बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है। इस दौरान कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भी बारिश हो सकती है और कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।

NSIT
Nsmch

अगले कुछ दिन कैसे रहेगा मौसम

2 सितंबर को पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बारिश हो सकती है, जबकि पूर्वी यूपी में भी कुछ स्थानों पर बौछारें पड़ने की उम्मीद है। 3 और 4 सितंबर को पश्चिमी यूपी के कुछ क्षेत्रों में और पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।