LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

UP weather: यूपी में होगी नॉन स्टॉप बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, जानें अपने जिले का हाल

UP weather: यूपी में होगी नॉन स्टॉप बारिश, मौसम विभाग ने जार

लखनऊ: जुलाई का महीना आमतौर पर तेज गर्मी के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार उत्तर प्रदेश में मौसम का रुख कुछ अलग नजर आ रहा है। 19 जुलाई को प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और तेज हवाएं चलीं, जिससे भीषण गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन उमस ने लोगों को अब भी परेशान कर रखा है।

अगले कुछ दिनों में जारी रहेगा बारिश का सिलसिला

मौसम विभाग के अनुसार, 19 जुलाई को पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में बारिश और गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ीं। पूर्वी यूपी में भी ऐसा ही मौसम देखने को मिला। हालांकि फिलहाल प्रदेश के किसी भी हिस्से में भारी बारिश या तेज हवाओं का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

20 से 22 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट

शनिवार को मौसम थोड़ा शांत रहेगा लेकिन मौसम विभाग ने 20 जुलाई से 22 जुलाई तक यूपी में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। यानी एक बार फिर तेज बारिश के दिन लौट सकते हैं।

कई जिलों में रिकॉर्ड हुई हल्की बारिश

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को झांसी में सबसे अधिक 18.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। कानपुर ग्रामीण में 6.8 मिमी, कानपुर शहर में 6 मिमी, बरेली में 5.4 मिमी, इटावा में 3 मिमी, आगरा ताज क्षेत्र में 3.6 मिमी, बुलंदशहर, उरई और हमीरपुर में 2 मिमी, जबकि अलीगढ़ में मात्र 0.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।

NSIT
Nsmch

तापमान में थोड़ी गिरावट, लेकिन उमस बरकरार

बारिश के बावजूद प्रदेश में गर्मी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री और न्यूनतम 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं गोरखपुर में 36.1℃, वाराणसी बीएचयू में 36.3℃, मुरादाबाद में 36℃, गाजीपुर में 35.5℃ और मुजफ्फरनगर में 35.4℃ अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।