LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

UP weather: यूपी में अगले 3 दिन नहीं होगी बारिश, 30 अगस्त से फिर सक्रिय होगा मॉनसून बरसेंगे बदरा

UP weather: यूपी में अगले 3 दिन नहीं होगी बारिश, 30 अगस्त से

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से हुई बारिश ने गर्मी से बड़ी राहत दी थी। लेकिन अब बारिश रुकने के बाद उमस बढ़ गई है, जिससे लोगों को फिर से असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में मौसम सुहाना जरूर है, लेकिन चिपचिपी गर्मी परेशान कर रही है।


अगले तीन दिन नहीं होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक 27 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और पूर्वी यूपी के चुनिंदा इलाकों में हल्की बारिश और बौछारें देखने को मिल सकती हैं। हालांकि 28 और 29 अगस्त को प्रदेश के किसी भी हिस्से में भारी वर्षा की संभावना नहीं है। इसका मतलब है कि अगले तीन दिनों तक उमस और गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।

Diarch GO


क्यों कमजोर पड़ा मॉनसून

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, दक्षिणी उत्तर प्रदेश से गुजरने वाला निम्नदाब क्षेत्र अब कमजोर हो चुका है। इससे जुड़ा चक्रवाती सिस्टम राजस्थान की ओर चला गया है। इसके अलावा उड़ीसा तट से दूर बंगाल की खाड़ी में बना एक और निम्नदाब क्षेत्र भी यूपी में खास असर नहीं डाल रहा है। यही वजह है कि उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में केवल छिटपुट बारिश देखने को मिल रही है।


30 अगस्त से फिर बदलेगा मौसम

मौसम विभाग ने बताया है कि 30 अगस्त से परिस्थितियां बदलेंगी और मॉनसून की सक्रियता एक बार फिर तेज हो जाएगी। इस दौरान पूरे प्रदेश में बारिश का असर बढ़ेगा और कई जिलों में तेज से भारी वर्षा हो सकती है। लखनऊ सहित मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश की संभावना है।

NSIT
Nsmch