LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

UP weather: जन्‍माष्‍टमी पर गरज-चमक के साथ होगी घनघोर बर्षा, यूपी के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

UP weather: जन्‍माष्‍टमी पर गरज-चमक के साथ होगी घनघोर बर्षा,

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में इस समय कहीं बारिश हो रही है तो कहीं तेज उमस लोगों को परेशान कर रही है। लखनऊ में शुक्रवार को दिनभर गर्मी और उमस बनी रही, लेकिन रात में हुई बारिश से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली।


अगले कुछ दिनों में कम हो सकती है बारिश

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक बारिश में कमी देखने को मिल सकती है। 21 अगस्त तक कहीं भी ज्यादा भारी बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि 16 अगस्त को जन्माष्टमी के दिन कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

Diarch GO


कहां-कहां हो सकती है बारिश

16 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। इनमें सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद और रामपुर जैसे जिले शामिल हैं, जहां मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। वहीं शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, अमरोहा, गाजियाबाद, हापुड़, नोएडा और बुलंदशहर जैसे जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा मथुरा, हाथरस, कासगंज, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, चित्रकूट, बांदा, महोबा, झांसी और ललितपुर में भी छिटपुट बारिश की संभावना जताई गई है।


मानसून खिसकने से बारिश में आई कमी

मौसम विभाग के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने दबाव के चलते मानसून अपनी सामान्य स्थिति से थोड़ा दक्षिण की ओर खिसक गया है। इसकी वजह से उत्तर प्रदेश में बारिश की सक्रियता कम हो गई है। अगले 3 से 4 दिनों तक प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की फुहारें पड़ सकती हैं, लेकिन तेज और लगातार बारिश की संभावना बहुत कम है।

NSIT
Nsmch


किसानों के लिए जरूरी सलाह

मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे फसलों से जुड़े कामों की योजना मौसम को ध्यान में रखते हुए बनाएं। अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की संभावना नहीं है, इसलिए खेतों में पानी भरने जैसी समस्याएं कम रहेंगी। वहीं 20 और 21 अगस्त को कुछ इलाकों में फिर से भारी बारिश की आशंका जताई जा रही है, इसलिए किसानों को सतर्क रहने की जरूरत है।