LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

UP weather: यूपी में होगी ताबड़तोड़ बारिश, प्रयागराज समेत इन जिलों में झमाझम बरसेंगे बदरा, 19 जुलाई तक के लिए अलर्ट जारी

UP weather: यूपी में होगी ताबड़तोड़ बारिश, प्रयागराज समेत इन

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। आसमान में काले बादल छाए हैं और जगह-जगह तेज़ बारिश का सिलसिला देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने बताया है कि 19 जुलाई तक राज्य में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। कई जिलों में भारी बारिश के आसार भी हैं।

आज कहां-कहां होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। कुछ जगहों पर तेज़ बौछारें पड़ सकती हैं। खास तौर पर प्रयागराज, वाराणसी, मिर्जापुर, आजमगढ़, गोरखपुर, देवरिया, बलिया, जौनपुर, गाजीपुर, मऊ, कुशीनगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर और हरदोई जैसे जिलों में मौसम खराब रह सकता है।

बारिश में थोड़ी कमी, फिर तेज़ी

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस समय उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर एक चक्रवाती सिस्टम बना हुआ है, जो धीरे-धीरे पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। साथ ही मानसून की द्रोणी (ट्रफ लाइन) अपनी सामान्य स्थिति से थोड़ा दक्षिण की ओर खिसक गई है। इसकी वजह से 13 और 14 जुलाई को बारिश की तीव्रता में थोड़ी कमी आ सकती है। लेकिन 14 जुलाई की देर रात से बंगाल की खाड़ी में बन रहा एक नया सिस्टम असर दिखाएगा, जिससे पूर्वी यूपी में बारिश फिर से तेज हो जाएगी।

15 जुलाई से दोबारा एक्टिव होगा मानसून

मौसम विभाग का कहना है कि 15 जुलाई से उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है। इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी, लेकिन जलभराव और किसानों के लिए चुनौती भी बन सकती है।

NSIT
Nsmch

बुंदेलखंड में रिकॉर्ड बारिश, पूर्वांचल में कमी

अब तक के मानसून सीज़न की बात करें तो बुंदेलखंड और उसके आसपास के जिलों में सामान्य से दो से तीन गुना अधिक बारिश दर्ज की गई है। ललितपुर जिले में अब तक सबसे ज्यादा 603.8 मिमी बारिश हुई है। वहीं पूर्वांचल के कई जिलों में अब भी सामान्य से काफी कम बारिश दर्ज की गई है, जिससे इन इलाकों में किसानों की चिंता बढ़ गई है।