LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

UP weather: यूपी में अगले 5 दिनों में होगी खूब बर्षा, लेकिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश वाले भीषण गर्मी के लिए रहे तैयार

 UP weather: यूपी में अगले 5 दिनों में होगी खूब बर्षा, लेकिन

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूर्वी यूपी में 15 से 19 सितंबर तक झमाझम बारिश हो सकती है। वहीं, पश्चिमी यूपी में फिलहाल भारी बारिश की कोई चेतावनी नहीं है। यानी आने वाले दिनों में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में कहीं भारी बारिश तो कहीं उमस और गर्मी का असर देखने को मिलेगा।

14 सितंबर का मौसम

14 सितंबर को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। हालांकि इस दिन किसी भी हिस्से में भारी बारिश की संभावना नहीं है।

15 सितंबर से बदलेगा मौसम

15 सितंबर से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दिन पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं और पूर्वी यूपी के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। पूर्वी यूपी में बादल गरजने और बिजली चमकने के साथ भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है।

16 से 19 सितंबर तक बारिश का दौर

16 और 17 सितंबर को पश्चिमी व पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। इस दौरान पूर्वी यूपी में कई जगह भारी बारिश होने का अलर्ट है, जबकि पश्चिमी यूपी में भारी बारिश की संभावना नहीं है। 18 और 19 सितंबर को भी पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश और पूर्वी यूपी के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है। इस दौरान भी पूर्वी यूपी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

NSIT
Nsmch

तापमान का हाल

शनिवार को मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक वाराणसी बीएचयू में 13.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, कई जिलों में अधिकतम तापमान 35℃ से ऊपर रहा। प्रयागराज और उरई में 36.8℃, कानपुर ग्रामीण में 36.4℃, सुल्तानपुर में 36℃, हमीरपुर में 36.2℃, झांसी में 35℃, बांदा में 35.4℃, बहराइच में 35.6℃ और वाराणसी बीएचयू में 35.1℃ तापमान रिकॉर्ड किया गया। राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 35.3℃ और न्यूनतम 26.5℃ दर्ज किया गया। इसके अलावा बाराबंकी में 24℃, हरदोई में 25.5℃, इटावा में 23.4℃, लखीमपुर खीरी में 27℃ और बलिया में 28.5℃ न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।