LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

UP weather: यूपी के इन 20 जिलों में होगी घनघोर बारिश, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?

UP weather: यूपी के इन 20 जिलों में होगी घनघोर बारिश, जानें

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आने वाले 24 से 48 घंटे मौसम के लिहाज से काफी भारी रहने वाले हैं। प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में मानसून की सक्रियता तेज हो चुकी है, जिसके चलते यहां भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि 2 जुलाई को पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और बौछारें पड़ सकती हैं। इस दौरान तेज बादलों के गरजने और बिजली चमकने की भी चेतावनी दी गई है।


किन जिलों में ज्यादा असर पड़ेगा

बुधवार को बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं, फतेहपुर, चंदौली, संतरविदास नगर, बरेली, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, बिजनौर, रामपुर, पीलीभीत, जालौन और हमीरपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में भी भारी बारिश होने की आशंका है।

Diarch GO


जुलाई में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में इस बार मानसून ने 18 जून को दस्तक दी थी। जून महीने में औसतन हर साल के मुकाबले इस बार 11 फीसदी ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है। जुलाई में भी उत्तर प्रदेश के ज़्यादातर हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है, हालांकि उत्तर-पूर्वी मैदानी इलाकों में बारिश थोड़ी कम हो सकती है।


मानसून की सक्रियता और बढ़ेगी

झारखंड के आसपास एक निम्नदाब क्षेत्र बना है जो धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि इसकी वजह से उत्तर प्रदेश के उत्तरी भागों में बारिश की तीव्रता थोड़ी कम हो सकती है, लेकिन दक्षिणी यूपी में मानसून की सक्रियता और तेज हो जाएगी। ऐसे में दक्षिणी जिलों में अगले दो दिनों तक भारी बारिश का दौर बना रह सकता है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे मौसम की अपडेट पर नजर बनाए रखें और अत्यधिक जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें।

NSIT
Nsmch