LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

UP weather: यूपी में अगले कुछ दिन बारिश-धूप का खेल, रक्षाबंधन पर नहीं होगी भारी बारिश

UP weather: यूपी में  अगले कुछ दिन बारिश-धूप का खेल, रक्षाबं

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल दिया है। राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में रुक-रुककर बारिश हो रही है, जिससे गर्मी से राहत मिली है। आने वाले दिनों में भी प्रदेश का मौसम ऐसा ही बना रहेगा कभी बारिश, कभी धूप।

12 अगस्त तक बारिश और धूप की आंख मिचौली

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में 12 अगस्त तक मौसम अस्थिर बना रहेगा। इस दौरान कई जगहों पर बारिश होती रहेगी तो कुछ इलाकों में धूप भी निकलेगी। हालांकि तापमान में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं देखने को मिला है।

7 और 8 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट

7 अगस्त को पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में और पूर्वी यूपी के अधिकतर इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं भारी बारिश का भी अनुमान है। मौसम विभाग ने जिन जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, उनमें शामिल हैं: प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, सुल्तानपुर और अयोध्या। 8 अगस्त को पश्चिमी यूपी के अधिकतर इलाकों में बारिश हो सकती है, जबकि पूर्वी यूपी के लगभग सभी जिलों में तेज बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है। इस दिन भी कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।

9 अगस्त को रक्षाबंधन पर नहीं होगी भारी बारिश

अच्छी खबर यह है कि रक्षाबंधन के दिन यानी 9 अगस्त को उत्तर प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश की चेतावनी नहीं दी गई है। हालांकि, प्रदेश के कई इलाकों में सामान्य बारिश हो सकती है। लेकिन मौसम विभाग के अनुसार कोई बड़ा अलर्ट नहीं है।

NSIT
Nsmch

10 और 11 अगस्त को भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला

10 और 11 अगस्त को भी प्रदेश के दोनों हिस्सों — पूर्वी और पश्चिमी यूपी — में बारिश की संभावना बनी रहेगी। 11 अगस्त को कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है, खासकर उन इलाकों में जहां पहले से ही नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है।

6 अगस्त को कहां कितनी बारिश हुई

6 अगस्त की मौसम रिपोर्ट के मुताबिक, लखनऊ में 57.6 मिमी बारिश दर्ज की गई. वाराणसी (बीएचयू) में 54 मिमी, कानपुर ग्रामीण में 45 मिमी, बाराबंकी में 16.8 मिमी, कानपुर शहर में 11.8 मिमी, लखीमपुर खीरी में 10 मिमी और बहराइच में 15.8 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा उरई में 16.2 मिमी, फतेहगढ़ में 2 मिमी, बरेली में 9.6 मिमी और मेरठ में 7.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।

कितना रहा तापमान?

6 अगस्त को लखनऊ में अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। प्रयागराज में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री, वाराणसी में 33.6 डिग्री, कानपुर शहर में 33.9 डिग्री और अयोध्या में 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।