LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Mathura News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर लाखों श्रद्धालुओं की होगी भीड़, मथुरा में सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम!

Mathura News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर लाखों श्रद्धालुओं की ह

मथुरा: मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर इस बार सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं। अपने आराध्य भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए हर साल लाखों श्रद्धालु मथुरा पहुंचते हैं। ऐसे में इस बार प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर कोई ढिलाई न बरतने का फैसला किया है।

लीला मंच प्रांगण में हुई अधिकारियों की ब्रीफिंग

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा ड्यूटी में लगे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की ब्रीफिंग श्रीकृष्ण जन्मस्थान स्थित लीला मंच परिसर में की गई। इस ब्रीफिंग में जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट भी मौजूद रहे। ज़िला अधिकारी सीपी सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार ने सभी अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही न हो और श्रद्धालुओं के साथ व्यवहार पूरी तरह सम्मानजनक हो।

श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता

अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी श्रद्धालु के साथ अभद्र व्यवहार न किया जाए। आस्था के साथ आने वाले हर व्यक्ति को सुगमता से दर्शन कराने की व्यवस्था प्राथमिकता में है। इसके लिए दर्शन मार्ग, भीड़ नियंत्रण और आवश्यक सेवाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

तीन हजार पुलिसकर्मी, पीएसी और आरएएफ के जवान तैनात

एसएसपी श्लोक कुमार ने जानकारी दी कि 16 अगस्त को मनाई जाने वाली श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर मथुरा के प्रमुख मंदिरों — श्रीकृष्ण जन्मस्थान, द्वारिकाधीश मंदिर और वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर — पर विशेष सुरक्षा इंतज़ाम किए गए हैं। सुरक्षा में तीन हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को लगाया गया है, जिसमें पीएसी और आरएएफ के जवान भी शामिल हैं।

NSIT
Nsmch

जोन और सेक्टर में बांटी गई सुरक्षा व्यवस्था

पूरे सुरक्षा तंत्र को जोन और सेक्टरों में बांटा गया है ताकि किसी भी स्थिति में भीड़ को नियंत्रित किया जा सके और श्रद्धालुओं को बिना किसी बाधा के दर्शन का लाभ मिल सके। पुलिस की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है। प्रशासन का कहना है कि इस बार जन्माष्टमी को लेकर श्रद्धालुओं की संख्या बेहद अधिक रहने की संभावना है, इसलिए हर स्तर पर चौकसी बरती जा रही है ताकि यह पर्व शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हो सके।