LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Ledies constable - 600 महिला सिपाहियों के ट्रेनिंग सेंटर के बाथरुम में लगे हिडेन कैमरे!, हंगामे के बाद पहुंचे एडीजी

Ledies constable - महिला सिपाही ट्रेनिंग सेंटर में तब हडकंप मच गया, जब पता चला कि सेंटर के बाथरुम में कैमरे लगे हैं। जिसके बाद ट्रेनी महिला सिपाहियों ने जमकर हंगामा किया।

Ledies constable  - 600 महिला सिपाहियों के ट्रेनिंग सेंटर के

Gorakhpur - 600 महिला   सिपाहियों के ट्रेनिंग सेंटर में बने बाथरुम में कैमरे लगाकर उनका वीडियो बनाया जा रहा था। बुधवार की सुबह जैसे ही ट्रेनी सिपाहियों को इसकी भनक लगी, सेंटर में हंगामा हो गया। सभी ट्रेनी महिला सिपाही रोते हुए ट्रेनिंग सेंटर से बाहर चली आई। उन्होंने ट्रेनिंग सेंटर की मैनेजमेंट को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए। हंगामे के बाद खुद एडीजी वहां पहुंचे और सभी सिपाहियों को समझाकर सेंटर के अंदर ले गए। बाद में  कैमरे लगे होने की  बात को   एडीजी ने गलत  बताया

महिला सिपाहियों का वीडियो बनाने का यह मामला सीएम योगी के संसदीय क्षेत्र रहे गोरखपुर से जुड़ा है। एक ट्रेनी सिपाही ने बताया कि यहां 350 सिपाहियों के रहने के इंतजाम हैं. लेकिन अभी 600 सिपाही रह रहे हैं। 

वहीं दूसरी सिपाही ने कहा- ट्रेनिंग सेंटर के बाथरूम में कैमरे लगे हैं। हमारे वीडियो बन गए। क्या उनको वापस किया जाएगा? अब क्या होगा? एक सिपाही ने कहा- ट्रेनिंग सेंटर के बाथरूम में कैमरे लगे हैं। हमारे वीडियो बन गए। क्या उनको वापस किया जाएगा? अब क्या होगा?

कैमरे  हटाने की मांग

अफसरों और महिला सिपाहियों के बीच ट्रेनिंग सेंटर में बातचीत हो रही है। महिलाओं ने बाथरूम की गैलरी में लगे कैमरे हटवाने की मांग की। मामला लखनऊ तक पहुंचा तो अभद्र भाषा इस्तेमाल करने पर ट्रेनिंग सेंटर के पीटीआई को सस्पेंड कर दिया।

NSIT
Nsmch

आज सीएम योगी भी गोरखपुर में

बुधवार को सीएम योगी भी गोरखपुर में हैं। ऐसे में मामले को देखते हुए लखनऊ से सीनियर अफसर गोरखपुर के लिए रवाना हो गए हैं। एडीजी और एसएसपी भी मौके पर पहुंच गए हैं। वह महिला सिपाहियों से बातचीत कर रहे हैं।

आईजी पीएसी मध्य जोन प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि बाथरूम में कैमरे की बात जांच में गलत पाई गई। ट्रेनिंग सेंटर में बिजली की समस्या को दूर कर दिया गया है। 

बता दें कि यह ट्रेनिंग सेंटर गोरखपुर के बिछिया स्थित पीएसी कैंपस में बना हुआ है। यहां यूपी पुलिस की 60 हजार भर्ती में चयनित महिला सिपाहियों की ट्रेनिंग शुरू सोमवार यानी 21 जुलाई से शुरू हुई।

सपा ने सरकार को घेरा

समाजवादी पार्टी ने अपने X हैंडल पर लिखा है- मुख्यमंत्री योगी के राज की शोषण और अत्याचार की गाथा ! गोरखपुर में महिला रिक्रूटर्स के बाथरूम में कैमरे लगे हैं। अव्यवस्था से त्रस्त हुई महिलाएं, नहीं हो रही सुनवाई। प्रशासन व पुलिस मामले में त्वरित जांच कर कार्रवाई करे।