LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

UP weather: यूपी में अगले 5 दिन भारी बारिश के आसार नहीं, जानिए अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल

UP weather: यूपी में अगले 5 दिन भारी बारिश के आसार नहीं, जान

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पिछले दो दिनों से मौसम का रुख बदला हुआ है। राजधानी लखनऊ में बुधवार को तेज बारिश हुई थी, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गुरुवार को हल्की बारिश दर्ज की गई, लेकिन इस दौरान तापमान में गिरावट आ गई। गुरुवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अगले पांच दिन भारी बारिश नहीं

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले पांच दिनों में प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश होने की संभावना नहीं है। पश्चिमी यूपी में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा, जबकि पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

पश्चिमी यूपी में धूप और गर्मी का असर

पश्चिमी यूपी में अगले दिनों तक बारिश न होने के कारण मौसम साफ और शुष्क रहेगा। धूप तेज निकल सकती है, जिससे गर्मी बढ़ सकती है और लोगों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

पूर्वी यूपी में छुटपुट बारिश

पूर्वी यूपी में आने वाले दिनों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी। हालांकि, पूरे प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश की चेतावनी जारी नहीं की गई है।

NSIT
Nsmch

19 से 24 सितंबर तक का पूर्वानुमान

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 19 सितंबर को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं, जबकि पूर्वी यूपी में भी कुछ जगहों पर बारिश के आसार हैं। 20 और 21 सितंबर को पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रहेगा, वहीं पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। 22 सितंबर को पूरे प्रदेश में भारी बारिश का कोई अनुमान नहीं है। पश्चिमी यूपी शुष्क रहेगा और पूर्वी यूपी में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। 23 और 24 सितंबर को भी मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा और हालात लगभग वैसे ही बने रहेंगे।

हाल की बारिश

गुरुवार को लखनऊ, बांदा, उरई, हमीरपुर, कानपुर शहर, फुरसतगंज और बरेली समेत कई जिलों में बारिश रिकॉर्ड की गई। बुधवार को लखनऊ में हुई तेज बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी।