LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

UP Weather: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी से हाहाकार, जानिए फिर कब होंगे बारिश के दर्शन!

UP Weather: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी से हाहाकार, जानिए फि

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में इन दिनों तेज गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। दिन के समय धूप इतनी तेज है कि घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। मजबूरी में जो लोग बाहर जा रहे हैं, उन्हें भी राहत नहीं मिल रही। वहीं रात में भी तापमान कम नहीं हो रहा, जिससे बिना कूलर या एसी के सो पाना मुश्किल हो गया है। पंखों से गर्म हवा निकल रही है और उमस ने लोगों की नींद उड़ा दी है।


20 और 21 अगस्त: हल्की बारिश की उम्मीद

मौसम विभाग के अनुसार, 20 अगस्त को प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। हालांकि इस दौरान कहीं भी भारी बारिश की संभावना नहीं है। 21 अगस्त को भी मौसम लगभग ऐसा ही बना रहेगा। पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों पर और पूर्वी यूपी में कई स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

Diarch GO


22 अगस्त से बदलेगा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग का अनुमान है कि 22 अगस्त, शुक्रवार से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इस दिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लगभग सभी इलाकों में तेज बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि पूर्वी यूपी में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है।


23 और 24 अगस्त: प्रदेशभर में मूसलाधार बारिश के आसार

23 अगस्त को पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना है। पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में अधिकांश स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। कई क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। 24 अगस्त को भी यही स्थिति बनी रह सकती है।

NSIT
Nsmch


25 अगस्त: पश्चिमी यूपी में भारी बारिश का खतरा

25 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लगभग सभी इलाकों में बारिश होने की संभावना है। यहां भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं पूर्वी यूपी के कई स्थानों पर भी बारिश होगी, लेकिन यहां केवल कुछ जगहों पर ही भारी बारिश की संभावना है।