LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

UP Weather: यूपी में तीन दिनों तक भीषण गर्मी पड़ने के आसार, 22 के बाद बारिश की राहत मिलने के आसार

UP Weather: यूपी में तीन दिनों तक भीषण गर्मी पड़ने के आसार, 2

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में इन दिनों तेज़ गर्मी से आम जनता बेहाल है। सोमवार, 18 अगस्त को प्रदेश के अधिकतर जिलों में बारिश नहीं हुई। कुछ एक जिलों को छोड़ दें तो कहीं भी राहत नहीं मिली। अधिकतम तापमान ज़्यादातर जगहों पर 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। गर्मी के साथ उमस ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है।


अभी तीन दिन और झेलनी होगी गर्मी

मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिन यानी 22 अगस्त तक गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। इसके बाद ही मौसम में बदलाव आने की संभावना है।

Diarch GO


आज और कल हल्की बारिश के आसार

19 अगस्त को पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों और पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं बौछारें पड़ने के आसार भी हैं। 20 अगस्त को भी इसी तरह की स्थिति बनी रहेगी। प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 21 अगस्त को बारिश का दायरा बढ़ सकता है। पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।


22 अगस्त से मिलेगी गर्मी से राहत

22 अगस्त से प्रदेश में बारिश का सिलसिला तेज़ हो सकता है। मौसम विभाग ने इस दिन के लिए पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी दी है।

NSIT
Nsmch


23 और 24 अगस्त को झमाझम बारिश का अनुमान

23 और 24 अगस्त को पूरे उत्तर प्रदेश में अच्छी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। इन दोनों दिन प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।


उमस बनी रहेगी चिंता की वजह

बारिश के बावजूद उमस की परेशानी फिलहाल बनी रहेगी। हालांकि झमाझम बारिश के बाद तापमान में गिरावट आ सकती है और लोगों को कुछ राहत मिल सकती है।