LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

UP weather: यूपी में मौसम की आंख मिचौली रहेगी जारी, जानिए अपने जिलों का हाल!

UP weather: यूपी में मौसम की आंख मिचौली रहेगी जारी, जानिए अप

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अगले चार दिनों तक मौसम लगभग स्थिर रहने वाला है। इस दौरान कहीं भी भारी बारिश की संभावना नहीं है। जहां भी बारिश होगी, वह छोटे-छोटे दौर में होगी। राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को अचानक मौसम बदला और हल्की बारिश हुई, जिससे उमस और बढ़ गई।

6 से 9 सितंबर तक का पूर्वानुमान

6 सितंबर को प्रदेश के दोनों हिस्सों में कुछ जगहों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 7 सितंबर को भी पश्चिमी और पूर्वी यूपी में इसी तरह हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। 8 और 9 सितंबर को पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों पर और पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश व गरज-चमक के आसार हैं. इस अवधि में मौसम विभाग ने कहीं भी भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है।

10 और 11 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

10 सितंबर से प्रदेश का मौसम बदलने के संकेत मिल रहे हैं। इस दौरान पूर्वी यूपी के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। पश्चिमी यूपी में हालांकि भारी बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 11 सितंबर को भी यही स्थिति रहेगी। पश्चिमी यूपी में भारी बारिश नहीं होगी, जबकि पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

अब तक कहां हुई बारिश

पिछले 24 घंटे में आगरा ताज क्षेत्र में 43.2 मिमी मध्यम बारिश दर्ज की गई। उरई और हमीरपुर में भी मध्यम बारिश हुई। इटावा और बरेली में हल्की बारिश हुई, जबकि बाराबंकी, मेरठ, बुलंदशहर, मुरादाबाद, शाहजहांपुर और झांसी में बहुत हल्की बारिश रिकॉर्ड की गई। राजधानी लखनऊ में भी हल्की बारिश दर्ज की गई है।

NSIT
Nsmch

तापमान में बढ़ोतरी

बारिश कम होने से तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होने लगी है। ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है।