LATEST NEWS

  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का दिया आदेश
  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

UP weather: यूपी से होने वाली है मौसम की विदाई, 5 अक्टूबर तक यूपी में मौसम का हाल जानिए

UP weather: यूपी से होने वाली है मौसम की विदाई, 5 अक्टूबर तक

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। आने वाले दिनों में प्रदेश से धीरे-धीरे मानसून की विदाई होगी। इस दौरान कुछ जिलों में हल्की-फुल्की बारिश जरूर हो सकती है, लेकिन ज्यादातर जगहों पर उमस और गर्मी बनी रहेगी। राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में भीषण गर्मी महसूस की जा रही है और तापमान लगातार बढ़ रहा है।


25 से 29 सितंबर का मौसम पूर्वानुमान

25 सितंबर को पश्चिमी यूपी का मौसम साफ रहने की उम्मीद है। वहीं, पूर्वी यूपी में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 26 सितंबर को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं और पूर्वी यूपी में कई जगहों पर बारिश के आसार हैं। इसके बाद 27, 28 और 29 सितंबर को भी पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में हल्की बारिश और बौछारें पड़ सकती हैं।

Diarch GO


कब विदा होगा मानसून

मौसम विभाग के अनुसार यूपी से मानसून की विदाई का सिलसिला शुरू हो चुका है। 27 सितंबर को बिजनौर, 28 को आगरा और 29 को बरेली से मानसून विदा होगा। इसके बाद 30 सितंबर को झांसी और मैनपुरी, 3 अक्टूबर को कानपुर और लखनऊ और 4 अक्टूबर को प्रयागराज, गोरखपुर और वाराणसी से मानसून की वापसी होगी। इस बार मानसून ने सामान्य तिथि से पहले यानी 14 सितंबर को राजस्थान से विदाई की शुरुआत कर दी थी।


अन्य राज्यों की स्थिति

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक 24 सितंबर से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, गुजरात और राजस्थान के कई हिस्सों से मानसून विदा हो चुका है। साथ ही मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों से भी मानसून की वापसी दर्ज की गई है।

NSIT
Nsmch


हल्की ठंड का एहसास होगा

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून की विदाई के बाद उत्तर भारत के मौसम में बदलाव साफ नजर आएगा। दिन के समय गर्मी बनी रहेगी, लेकिन सुबह और शाम हल्की ठंड का एहसास होने लगेगा। इस समय लखनऊ में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री और न्यूनतम 26.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में तापमान 35 डिग्री से ऊपर जा रहा है।