LATEST NEWS

  • Bihar News : पटना में पैकेज्ड पेयजल प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस संचालित इकाइयों को कराया गया बंद
  • Bihar News : पटना में पैकेज्ड पेयजल प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस संचालित

  • Marpeeti in Rohtas
  • Rohtas News: रोहतास में नाली के विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से मारपीट में 12 घायल; CCTV

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने कोविड मुआवजे को लेकर सरकार को लगाई फटकार, न्याय व वित्तीय मुआवजा को बताया सरकार की प्राथमिकता
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने कोविड मुआवजे को लेकर सरकार को लगाई फटकार, न्याय व वित्तीय मुआवजा

  • Bihar News : बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर स्थापित होंगे सोलर प्लांट, विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ हुई बैठक
  • Bihar News : बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर स्थापित होंगे सोलर प्लांट, विभिन्न विभागों के अधिकारियों

  • वैशाली नाव हादसा: तेजस्वी यादव ने सरकार पर बोला हमला, कहा-अस्पताल में ऑक्सीजन और डॉक्टर होते तो बच जाती कई जानें, पीड़ितों को मिले 3 डिसमिल जमीन"
  • वैशाली नाव हादसा: तेजस्वी यादव ने सरकार पर बोला हमला, कहा-अस्पताल में ऑक्सीजन और डॉक्टर होते तो बच

Preamanand Maharaj : संत प्रेमानंद महाराज के एकांतिक वार्तालाप और दर्शन का बदल गया सिस्टम, अब ऐसे होगी मुलाकात

Preamanand Maharaj : वृन्दावन के संत प्रेमानंद महाराज के एकांतिक वार्तालाप और एकांतिक दर्शन की व्यवस्था में बदलाव किया गया है. जानिए क्या है पूरी प्रक्रिया....

Preamanand Maharaj :  संत प्रेमानंद महाराज के एकांतिक वार्ता
मिलने का बदला सिस्टम - फोटो : SOCIAL MEDIA

N4N DESK : संत प्रेमानंद महाराज के राधा केली कुंज आश्रम में एकांतिक वार्तालाप और एकांतिक दर्शन की व्यवस्था में बदलाव किया गया है। आश्रम प्रशासन द्वारा नया टोकन सिस्टम लागू कर दिया गया है। नई व्यवस्था के अनुसार श्रद्धालुओं को अब दिन में लाइन लगानी होगी। इसके बाद शाम के समय हाथ पर नंबर लिखकर एक टोकन दिया जाएगा। बता दें कि संत प्रेमानंद के स्वास्थ्य को लेकर पिछले काफी समय से उतार-चढ़ाव की खबरें आती रहती हैं। हालांकि हाल में सोशल मीडिया में उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह स्कूटी चलाते हुए दिखे थे।

एकांतिक वार्तालाप की नई व्यवस्था में टोकन लेकर श्रद्धालु अगले दिन सुबह 8:15 बजे गौतम ऋषि आश्रम पहुंचेंगे, जहां टोकन के बदले उन्हें एकांतिक वार्तालाप या एकांतिक दर्शन का टोकन प्राप्त होगा। आश्रम सूत्रों के अनुसार कुछ दिनों बाद व्यवस्था को और सरल किया जाएगा। इसके तहत श्रद्धालुओं को शाम के समय ही टोकन दे दिया जाएगा जिससे वे अगले दिन सुबह सीधे अंदर जाकर दर्शन कर सकेंगे।

Diarch GO

पिछले दिनों सोशल मीडिया में संत प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह यमुना खादर में बने एक मार्ग से स्कूटी चलाते हुए दिखाई दिए थे। लोगों ने प्रेमानंद महाराज को स्कूटी चलाते देखा तो आसपास के लोगों ने अपने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। तब उनके साथ चल रहे शिष्यों ने लोगों को ऐसा करने से रोका। वायरल वीडियो में यह सब दिख रहा था।

बता दें की संत प्रेमानंद की एक झलक पाने के लिए वृंदावन में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। लोग एकांतिक वार्तालाप में संत प्रेमानंद महाराज से जीवन के विभिन्न पहलुओं से जुड़े प्रश्न पूछते हैं और उनके उत्तर प्राप्त करते हैं। लोगों के प्रश्नों के उत्तर में संत प्रेमानंद जी महाराज विस्तार से समझाते हैं जिनमें से कई बातें जीवन के गूढ़ रहस्यों को खोलने वाली होती हैं। संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात करने वालों में सामान्य जन के अलावा देश-विदेश की जानी-मानी हस्तियां भी होती हैं।

NSIT
Nsmch