LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

UP NEWS: आगरा एक्सप्रेसवे के पास अब जमीन खरीदने-बेचने पर लगेगी रोक, लखनऊ में एलडीए की नई नीति

UP NEWS: आगरा एक्सप्रेसवे के पास अब जमीन खरीदने-बेचने पर लगे

लखनऊ: लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने नैमिष नगर और वरुण विहार आवासीय योजनाओं के लिए नई नीति लागू की है। अब इन योजनाओं में आने वाली जमीन की खरीद-फरोख्त प्रॉपर्टी डीलरों के माध्यम से नहीं होगी। एलडीए खुद किसानों से सीधे जमीन खरीदेगा ताकि किसी तरह का विवाद या धोखाधड़ी की स्थिति न बने।


विवादों से बचने के लिए सीधा सौदा

एलडीए ने बीकेटी, सदर और सरोजनीनगर तहसील के उप निबंधकों को पत्र भेजकर निर्देश दिए हैं कि इन क्षेत्रों में प्रॉपर्टी डीलर जमीन की खरीद-बिक्री में दखल न दें। इससे भविष्य में कानूनी विवादों और बिचौलियों की भूमिका पर रोक लगेगी।

Diarch GO


वरुण विहार योजना का विस्तार

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के अनुसार, आगरा एक्सप्रेसवे के पास लगभग 6,580 एकड़ जमीन पर वरुण विहार योजना विकसित की जाएगी। इस योजना के लिए सदर और सरोजनीनगर तहसील के कई गांवों की जमीन ली जाएगी। इनमें भलिया, आदमपुर इन्दवारा, बहरू, जलियामऊ, मदारपुर, इब्राहिमगंज, नकटौरा, गहलवारा, तेजकृष्ण खेड़ा, रेवरी, सकरा और दोना गांव शामिल हैं।


नैमिष नगर योजना का दायरा

सीतापुर-रैथा रोड पर प्रस्तावित नैमिष नगर योजना के लिए लगभग 3,670 एकड़ भूमि ली जाएगी। यह जमीन बीकेटी और सदर तहसील के 18 गांवों में फैली है। इनमें भौली, लक्ष्मीपुर, पूरब गांव, पुरवा, सैरपुर, फरूखाबाद, कोड़री भौली, कमलाबाद, कमलापुर, पलहरी, गोपरामऊ, बारूमऊ, धतिंगरा, सैदापुर, पश्चिम गांव, धोबैला, उमरभारी और दुग्गौर शामिल हैं।

NSIT
Nsmch


हजारों किसानों से जुड़ा मामला

एलडीए वीसी के मुताबिक वरुण विहार योजना में लगभग 22,403 किसान और नैमिष नगर योजना में करीब 18,532 किसान शामिल हैं। एलडीए इन किसानों से सहमति के आधार पर जमीन का बैनामा कर रहा है। इसके लिए किसानों को पूरी धनराशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जा रही है ताकि पारदर्शिता बनी रहे।


किसानों को होगा सीधा फायदा

एलडीए की यह नई व्यवस्था किसानों के लिए फायदेमंद साबित होगी। इससे उन्हें जमीन का सही मूल्य मिलेगा और किसी बिचौलिए या डीलर को कमीशन नहीं देना पड़ेगा। साथ ही, प्राधिकरण को भी बिना विवाद के जमीन उपलब्ध हो सकेगी जिससे योजनाओं के विकास कार्य में तेजी आएगी।