LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

UP Crime News: लापता कैब चालक की लूट के विरोध में हुई था हत्या, जानिए हत्यारे पार्षद के बेटे तक कैसे पहुंची पुलिस!

UP Crime News: लापता कैब चालक की लूट के विरोध में हुई था हत्

लखनऊ: लखनऊ के मलिहाबाद से लापता कैब चालक सर्वेश यादव की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सर्वेश की हत्या लूट के इरादे से की गई थी। आरोप है कि पूर्व पार्षद के बेटे और उसके साथियों ने गोली मारकर सर्वेश की जान ले ली और शव को बाराबंकी के माती क्षेत्र की झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने सोमवार को तीन युवकों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है।

पार्षद का बेटा निकला हत्यारा

डीसीपी नॉर्थ गोपाल कृष्ण चौधरी के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों में चिनहट मटियारी कंचनपुर निवासी सौरभ यादव उर्फ शेरा (पूर्व पार्षद राजेश्वरी यादव का बेटा), विजय यादव और अखिल यादव शामिल हैं। फरार आरोपी सीतापुर निवासी अरविंद सिंह उर्फ कालू है। शेरा नशे का आदी था और उसने सात महीने पहले 58 हजार रुपये देकर पिस्टल खरीदी थी।

ऐसे हुई वारदात

20 अगस्त की शाम चारों आरोपी इंदिरा डैम के पास पहुंचे, जहां कैब चालक सर्वेश गाड़ी खड़ी कर बैठा था। शेरा और उसके साथियों ने उसे मटियारी चलने को कहा। सर्वेश के तैयार होते ही शेरा ने लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर शेरा ने पिस्टल निकालकर सर्वेश की कनपटी पर गोली मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आरोपियों ने उसकी जेब से 1200 रुपये और फोन निकाल लिया।

शव को झाड़ियों में फेंका

हत्या के बाद आरोपी मौके से भाग निकले, जबकि सर्वेश का शव कैब की सीट पर पड़ा रहा और कार स्टार्ट थी। ढाई घंटे बाद आरोपी वापस आए और शव को पिछली सीट पर रखकर माती फ्लाईओवर के पास झाड़ियों में फेंक दिया। कार को देवा रोड के सुनसान इलाके में खड़ा कर आरोपी भाग निकले।

NSIT
Nsmch

पुलिस को फोन से मिला सुराग

मलिहाबाद पुलिस और क्राइम टीम ने 32 दिन की मेहनत के बाद केस सुलझाया। लगभग 500 सीसीटीवी फुटेज खंगाली गईं और एक लाख नंबर सर्विलांस पर लिए गए। दो दिन पहले सर्वेश का फोन ऑन हुआ, जिससे पुलिस हत्यारों तक पहुंच सकी। आरोपियों की निशानदेही पर कंकाल बरामद किया गया।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

सर्वेश के परिवार में माता-पिता, पत्नी सुषमा और तीन बच्चे हैं। परिवारजन उनकी वापसी की उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन शव मिलने के बाद सबका रो-रोकर बुरा हाल है। डीसीपी नॉर्थ ने बताया कि इस केस के खुलासे में अहम भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मियों और क्राइम टीम को 15 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।