LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

UP NEWS: पति ने दूध में दवा मिलाकर विवाहिता से जबरन बनाए संबंध, देवर ने बनाया वीडियो! पत्नी ने 17 लोगों पर ठोका दहेज उत्पीड़न केस

UP NEWS: पति ने दूध में दवा मिलाकर विवाहिता से जबरन बनाए संब

मेरठ: मेरठ के टी.पी. नगर क्षेत्र की एक विवाहिता ने दिल्ली पुलिस में तैनात अपने सिपाही पति और 17 परिजनों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसके साथ लगातार शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा था।


पहली रात से जबरन संबंध का आरोप

महिला ने शिकायत में बताया कि उसकी शादी 1 मार्च 2024 को गाजियाबाद निवासी दिल्ली पुलिस सिपाही से हुई थी। आरोप है कि शादी की पहली रात ही पति ने दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिलाया और जबरन शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर उसे छोड़ने की धमकी दी गई।

Diarch GO


देवर ने बनाया नहाते समय वीडियो

पत्नी ने यह भी आरोप लगाया कि उसका देवर नहाते समय वीडियो बना लेता था और उसे वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म का प्रयास करता था। विरोध करने पर महिला को कई बार पीटा गया। इस बीच उसने एक बेटी को जन्म दिया, लेकिन हालात और बिगड़ते चले गए।


मायके वालों के साथ मारपीट

महिला का कहना है कि 18 मार्च 2025 को जब उसके मायके वाले उसे लेने पहुंचे, तो ससुरालियों और देवर के दोस्तों ने पुलिस के सामने ही हमला कर दिया। इस मारपीट में महिला के पिता और भाई बुरी तरह घायल हुए और कई दिन तक अस्पताल में भर्ती रहे। बेटी का घर न टूटे इसलिए पिता ने समझौता कर लिया, लेकिन इसके बाद भी ससुराल पक्ष 10 लाख रुपये की मांग करता रहा।

NSIT
Nsmch


पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

महिला की शिकायत पर एसएसपी के आदेश से टी.पी. नगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।