LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

UP weather: अभी दो दिन और यूपी में गर्मी और उमस का सितम रहेगा जारी, 16 के बाद पूर्वी यूपी में होगी झमाझम बारिश!

UP weather: अभी दो दिन और यूपी में गर्मी और उमस का सितम रहेग

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में इन दिनों दिन के समय तेज गर्मी और उमस महसूस की जा रही है। हालांकि रात होते ही मौसम काफी हद तक सुहावना हो जाता है। खासतौर पर ग्रामीण इलाकों में देर रात हल्की ठंडक का एहसास होने लगा है, जबकि शहरों में उमस से आंशिक राहत मिल रही है।


13 सितंबर का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 13 सितंबर को पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इस दिन कहीं भी भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। बिजनौर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, अमरोहा और मुरादाबाद में हल्की बारिश की संभावना है. इसके अलावा गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, मथुरा, अलीगढ़, संभल, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर और बहराइच समेत कई जिलों में छिटपुट बारिश हो सकती है।

Diarch GO


14 और 15 सितंबर का अनुमान

14 सितंबर को भी पश्चिमी और पूर्वी यूपी में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। 15 सितंबर को पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों पर और पूर्वी यूपी के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। इस दौरान पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं भारी बारिश भी दर्ज की जा सकती है।


16 और 17 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

16 और 17 सितंबर को प्रदेश के पूर्वी जिलों में अच्छी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इन दिनों कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।

NSIT
Nsmch


मानसून और मौसमी सिस्टम का असर

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, पश्चिमी भारत से मानसून की वापसी की आहट मिल रही है। वहीं बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र अगले दो दिनों में पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ेगा और इसका असर उत्तर प्रदेश पर भी दिखेगा। इसके चलते 15 से 17 सितंबर के बीच पूर्वांचल में झमाझम बारिश हो सकती है। सिद्धार्थनगर, बस्ती, गोंडा और आसपास के जिलों में अच्छी वर्षा होने की संभावना है।


राजधानी लखनऊ का हाल

लखनऊ में 15 से 18 सितंबर तक छिटपुट से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। इससे गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिल सकती है।