LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

UP NEWS: सीमा हैदर और सचिन के नाम पर हो गया खेल, 650 करोड़ रुपये के ITC घोटाले में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

UP NEWS: सीमा हैदर और सचिन के नाम पर हो गया खेल, 650 करोड़ र

नोएडा: नोएडा के ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में रहने वाली पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और उसके पति सचिन मीणा का नाम एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल, 650 करोड़ रुपये के इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) घोटाले की जांच में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने बड़ा खुलासा किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस घोटाले में न केवल हवाला कारोबारियों और फर्जी कंपनियों का नेटवर्क शामिल था, बल्कि सीमा और सचिन के नाम व फोटो का भी गलत इस्तेमाल किया गया।

मास्टरमाइंड निकले दरभंगा के सीए भाई

ईडी की जांच में सामने आया कि इस पूरे घोटाले के पीछे बिहार के दरभंगा निवासी आशुतोष झा और विपिन झा का हाथ है। दोनों चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं और आरोप है कि इन्होंने सीमा हैदर और सचिन मीणा के नाम से फर्जी आईडी बनाकर अरुणाचल प्रदेश सरकार से करीब 99.21 करोड़ रुपये की हेराफेरी की।

कैसे रचा गया 650 करोड़ का खेल

ईडी की रिपोर्ट में बताया गया है कि आरोपियों ने देशभर में शेल कंपनियां बनाई थीं। इन कंपनियों के नाम पर बिना कोई असली कारोबार किए फर्जी बिल तैयार किए गए और इन लेन-देन के जरिए ITC का गलत फायदा उठाया गया। इससे सरकार को कुल 650 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। आशंका है कि यह रकम हवाला और अवैध कारोबार में इस्तेमाल की गई।

पहले भी पकड़े जा चुके हैं आरोपी

यह पहला मौका नहीं है जब झा बंधु ऐसे अपराध में पकड़े गए हों। वर्ष 2024 में अरुणाचल प्रदेश पुलिस ने इन्हें 100 करोड़ रुपये के ITC घोटाले में गिरफ्तार किया था। इस बार ईडी ने दिल्ली, हरियाणा, तमिलनाडु, तेलंगाना और अरुणाचल प्रदेश में एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई 11 सितंबर की सुबह 5 बजे शुरू हुई।

NSIT
Nsmch

आम लोगों की पहचान का दुरुपयोग

ईडी ऑफिस, इटानगर ने छापेमारी के दौरान डिजिटल और डॉक्यूमेंटरी सबूत जब्त किए हैं। एजेंसी का कहना है कि आरोपियों से जल्द पूछताछ होगी। इस घोटाले की सबसे खतरनाक बात यह है कि इसमें आम लोगों की पहचान और नाम का दुरुपयोग किया गया। यहां तक कि सीमा हैदर और सचिन जैसे चर्चित नामों का इस्तेमाल कर फर्जीवाड़े को मजबूत करने की कोशिश की गई।