LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

UP weathe: यूपी में बारिश और धूप का खेल जारी, 3 अगस्त से फिर से झमाझम भारी बारिश के संकेत

UP weathe: यूपी में बारिश और धूप का खेल जारी, 3 अगस्त से फिर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदलता जा रहा है। कभी तेज धूप तो कभी बारिश, यही सिलसिला इन दिनों देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले तीन दिनों यानी 31 जुलाई से 2 अगस्त तक बारिश की गतिविधियां थोड़ी थम सकती हैं। इस दौरान प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बादलों की गरज-चमक हो सकती है, लेकिन भारी बारिश की संभावना नहीं है।


30 जुलाई को कहां-कहां हो सकती है बारिश

मौसम विभाग की ताज़ा जानकारी के अनुसार, 30 जुलाई को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। कई जगहों पर गरज-चमक के साथ तेज बौछारें भी पड़ सकती हैं। खासकर बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर और आगरा जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। इसके अलावा फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में भी तेज बारिश हो सकती है।

Diarch GO


बिजली गिरने और बादलों की गड़गड़ाहट की चेतावनी

चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, संत रविदास नगर, हरदोई और फर्रुखाबाद जैसे जिलों में बादलों की गड़गड़ाहट और बिजली चमकने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, मिर्जापुर, सोनभद्र, कानपुर नगर, कानपुर देहात, कन्नौज, उन्नाव, लखनऊ और रायबरेली जिलों में भी इसी तरह की स्थिति रह सकती है। पश्चिमी यूपी के जिलों जैसे गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, मैनपुरी और आसपास के क्षेत्रों में भी बिजली गिरने और गरज-चमक की चेतावनी दी गई है।


3 अगस्त से फिर हो सकती है भारी बारिश

मौसम विभाग ने 3 और 4 अगस्त के लिए फिर से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन दो दिनों के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में और पूर्वी यूपी के कई हिस्सों में जोरदार बारिश हो सकती है।

NSIT
Nsmch


गर्मी से राहत नहीं, अगले तीन दिन मौसम रहेगा गर्म

बारिश में थोड़ी राहत के बावजूद अगले तीन दिनों तक उत्तर प्रदेश में गर्मी महसूस की जा सकती है। दिन के समय तेज धूप और उमस लोगों को परेशान कर सकती है।