LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

UP NEWS: यूपी में पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेंटर, लखनऊ-नोएडा या कानपुर बनेगी पहली पसंद, एकेटीयू को मिलेगी जिम्मेदारी

UP NEWS: यूपी में पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेंटर, लखनऊ-नो

कानपुर: उत्तर प्रदेश में जल्द ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) सेंटर खोला जाएगा। यह प्रदेश का पहला सेंटर होगा, जिसकी जिम्मेदारी डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) को सौंपी जाएगी। इस सेंटर के जरिए छात्रों और शोधार्थियों को एआई तकनीक सीखने और उसका प्रयोग करने का अवसर मिलेगा।


कहां बनेगा एआई सेंटर

एचबीटीयू के दीक्षांत समारोह में प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि एआई सेंटर के लिए जगह चिन्हित की जा रही है। इसे लखनऊ, नोएडा या कानपुर में खोले जाने की तैयारी है। मंत्री ने कहा कि इस सेंटर से छात्रों, उद्योग जगत और समाज सभी को बड़ा लाभ मिलेगा।

Diarch GO


स्टार्टअप्स और रोजगार की नई संभावनाएं

एआई सेंटर के जरिए छात्रों को आधुनिक तकनीक पर शोध और प्रशिक्षण के अवसर मिलेंगे। उद्योग जगत को एआई आधारित समाधान और प्रशिक्षित मानव संसाधन आसानी से उपलब्ध होंगे। स्वास्थ्य, कृषि और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में स्मार्ट समाधान तैयार किए जाएंगे। इसके साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्टार्टअप्स की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।


संस्थान से जुड़ाव बनाए रखने की अपील

समारोह में मंत्री आशीष पटेल ने छात्रों से कहा कि शिक्षा का विकास सीधे देश की तरक्की से जुड़ा है। छात्र चाहे कितनी भी ऊंचाइयां हासिल कर लें, उन्हें अपने संस्थान को कभी नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रदेश के संस्थानों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के लिए अब स्टेट इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (SIRF) लागू किया जाएगा। डिप्लोमा कोर्स में इसकी शुरुआत पहले ही की जा चुकी है।

NSIT
Nsmch